बिहार दिवस पर 500 ड्रोन लिखेंगे बिहार की गौरव गाथा, जानिए और क्या क्या है ख़ास?
आज बिहार राज्य की स्थापना के 110 साल पुरे हो गए। आज का दिन, हर बिहारवासी के लिए खास होने वाला है। इस दिन को काफी भव्य तरीके से मनाने की तैयारी है। गांधी मैदान में बने मुख्य मंच से 3 साल बाद आयोजित कार्यक्रम का आगाज होगा, जिसमें कई स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रस्तुती देंगे।
सबसे आकर्षक कार्यक्रम आसमान में दिखेगा। जब 500 देसी ड्रोन के माध्यम से बिहार की इबारत लिखी जाएगी। इसका रिहर्सल पहले ही किया जा चुका है। इसमें बिहार के भव्य इतिहास की वो लकीरें दिखेंगी, जिसे लोग सिर्फ सुनते आए है। इतना सबकुछ दिखेगा बिहार दिवस के मौके पर।
![Special event at Gandhi Maidan on Bihar Day](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/03/Special-event-at-Gandhi-Maidan-on-Bihar-Day.png)
200 फीट की ऊंचाई पर उड़ेंगे ड्रोन
बिहार के स्थापना दिवस के मौके पर शाम को एक विशेष शो दिखाया जाएगा। यह शो ड्रोन की कलाकारी से दिखाया जाएगा। 50 ऑपरेटर 200 फीट की ऊंचाई पर ड्रोन उड़ाएंगे और बिहार की गौरव गाथा को आकाश में चित्रित करेंगे।
![Drone show rehearsals](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/03/Drone-show-rehearsals.png)
इस शो को गांधी मैदान से 5 किलोमीटर दूर रहकर भी देखा जा सकता है। आज शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमारसमारोह का उद्घाटन करेंगे। उनकी मौजूदगी में ही इस ड्रोन शो की शुरुआत होगी।
बिहार दिवस में आएंगे कई नामचीन कलाकार
पिछले 2 सालो से कोरोना की वजह से बिहार दिवस नहीं मनाया जा रहा था। लेकिन इस बार बिहार सरकार बिहार दिवस का आयोजन धूमधाम से पटना के गांधी मैदान में कर रही है।
आज से बिहार दिवस समारोह का आयोजन शुरू होगा जो 3 दिनों तक मनाया जाएगा। बिहार महोत्सव में कई नामचीन कलाकार आएंगे।
![Drones ready for Bihar Day program](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/03/Drones-ready-for-Bihar-Day-program.png)
22 मार्च को कैलाश खेर और टीम अपनी प्रस्तुति देगी तो 23 मार्च को रेखा भारद्वाज गांधी मैदान में प्रस्तुति देंगी। 24 मार्च को सुखविंदर सिंह का कार्यक्रम होगा, इसके अलावा बिहार के भी जाने माने कलाकार अपनी कला को दिखाएंगे।
गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम
![Programs to be presented on Bihar Day](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/03/Programs-to-be-presented-on-Bihar-Day.jpg)
- कैलाश खेर का गायन – 22 मार्च को शाम 7:45 से 10:00 तक
- रेखा भारद्वाज का गायन – 23 मार्च को 10:30 से 9:30 बजे तक
- पटना विमेंस कॉलेज की छात्राओं द्वारा जल जीवन हरियाली थीम पर नृत्य – 22 मार्च को संध्या 7:30 से 7:45 बजे तक
- उर्वशी चौधरी का कार्यक्रम – 23 मार्च को संध्या 7:15 से 7:30 बजे तक
- सत्येंद्र कुमार संगीत का गायन – 24 मार्च को संध्या 7:15 से 7:30 बजे तक
श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में प्रस्तुत होने वाले कार्यक्रम
- महमूद फारूकी कर्ण कथा सुनाएंगे – 22 मार्च को संध्या 6:30 बजे से 7:00 बजे तक
- रंजना झा का लोकगीत – 22 मार्च को रात्रि 10:00 बजे से 7:45 बजे तक
- प्राची पल्लवी साहू का कथक नृत्य – 22 मार्च को रात्रि 8:00 बजे से 8:30 बजे तक
- नीतू कुमारी नूतन लोक गीत गाएंगे – 22 मार्च को रात्रि 8:40 से 9:30 बजे तक
- नीलम चौधरी द्वारा निनाद – 23 मार्च संध्या 6:30 से 7:30 बजे तक
- अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन द्वारा गजल गायन – 23 मार्च को रात्रि 7:45 से 9:30 बजे तक
- लावणी राज द्वारा कथक नृत्य – 24 मार्च को शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे तक
- सुनंदा शर्मा द्वारा ठुमरी गायन – 24 मार्च को रात्रि 7:10 बजे से 8:00 बजे तक
- लव बंदिश ब्लिस द्वारा फ्यूजन – 24 मार्च को रात्रि 8:10 से 9:30 बजे तक
कार्यक्रम का थीम जल जीवन हरियाली
आपको बता दें कि इस बार बिहार दिवस के पूरे कार्यक्रम का थीम जल जीवन हरियाली है। शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम का देख-रेख किया जा रहा है। इसमें सभी विभाग की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है।
बिहार दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में परिवहन विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक गाड़ियों और सीएनजी गाड़ियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
![Painting made in Gandhi Maidan on Bihar Day](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/03/Painting-made-in-Gandhi-Maidan-on-Bihar-Day.png)
इसके साथ ड्राइविंग सीखने के लिए सिमुलेटर भी लगाया गया है। इस झांकी के माध्यम से परिवहन विभाग के द्वारा यह संदेश देने की कोशिश की गई है, की यदि पर्यावरण को बचाना है तो हमें इको फ्रेंडली गाड़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए।
गांधी मैदान में कई तरह के स्टॉल और संस्कृति से जुड़ी हुई प्रदर्शनी
बिहार दिवस का विधिवत उद्घाटन शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस बार बिहार दिवस जल जीवन हरियाली थीम पर मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में शाम को कैलाश खेर सहित कई अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
महापुरुषों की जन्मभूमि, विभिन्न धर्मो का उद्गम स्थल, विश्व का सबसे पहला लोकतंत्र, सम्राट अशोक की कर्मभूमि और देश के पहले राष्ट्रपति का जन्मस्थान,
ऐतिहासिक वैभव, विरासत और संस्कृति का अतुल्य सार, यह है अपना बिहार !#BiharDiwas #बिहारदिवस #BiharDiwas2022 #BlissfulBihar pic.twitter.com/saPqRQQmgV— Bihar Tourism (@TourismBiharGov) March 22, 2022
इसके अलावा पटना के गांधी मैदान में कई तरह के स्टॉल भी लगाए गए हैं। जिसमें तरह-तरह के खाने के व्यंजन भी रहेंगे। जिसका स्वाद आप चख सकेंगे साथ ही कला संस्कृति से जुड़ी हुई प्रदर्शनी लगाई गई है।