Bhagalpur youth made electricity from garbage

बिहार के लड़के ने कचरे से बनाया बिजली, IIIT के प्रोफेसर ने की तारीफ़

बिहार में भागलपुर के 17 वर्षीय युवक राजा राम ने एक बार फिर ऐसा आविष्कार कर दिखाया है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। राजा राम ने कचरे से बिजली बनाई है। राजा पहले भी इलेक्ट्रिक स्कूटर और लैंड माइंस से बचने वाला जूता बना चुका है। अब उसने कचरे से बिजली बनाई है। राजा राम ने ये एक्सपेरिमेंट मीडिया के कैमरे के सामने किया है।

राजा ने एक लोहे का डाला बनाया है। उस डाले से उसने वायर के माध्यम से बैटरी और बल्ब को जोड़ा। फिर उस डाले में वो कचरा जलता है, जिससे बिजली उत्पन्न होती है। उस बिजली से बैटरी चार्ज होती है और फिर बल्ब जल उठता है।

Raja Ram made electricity from garbage
राजा राम ने कचरे से बिजली बनाई

सरकार से आर्थिक मदद की गुहार

राजा भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत सलेमपुर सैनी गांव का रहने वाला है। राजा के पिता अभय राम मजदूरी करते हैं। राजा ने इसी साल 10वीं की परीक्षा पास की है। 12वीं की पढ़ाई के लिए उसने कहलगांव स्थित वीपी वर्मा कॉलेज में नामांकन कराया है।

Raja Ram did this experiment in front of the media camera
राजा राम ने ये एक्सपेरिमेंट मीडिया के कैमरे के सामने किया

राजा राम कहते हैं कि कचरा अनावश्यक पदार्थ है। हम लोग उसको फेंक देते हैं। लेकिन मैंने उसी कचरे को जरूरी का सामान बनाने की कोशिश की है। राजा ने बताया कि प्लास्टिक और कचरे से प्रदूषण फैलता है।

Raja can make many such inventions for the state and the country
राज्य और देश के लिए कई ऐसे आविष्कार कर सकता है राजा

लेकिन हम लोग अगर उसी कचरे से बिजली बना लें तो हमारा बहुत विकास हो सकता है। राजा ने एक बार फिर सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। उसने कहा कि सरकार उसे आर्थिक मदद दे तो वो राज्य और देश के लिए कई ऐसे आविष्कार कर सकता है।

IIIT के प्रोफेसर ने भी की सराहना

राजा राम के इस आविष्कार के बाद आईआईआईटी ( भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ) भागलपुर के मैकेट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. गौरव ने राजाराम के इस आविष्कार की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि उसने बहुत ही अच्छा खोज किया है।

Raja Ram is studying 12th
12वीं की पढ़ाई कर रहा है राजा राम

हालांकि इस विधि में प्रदूषण का भी खतरा रहता है। तो इसमें और ज्यादा सुधार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि IIIT भागलपुर में इन्क्यूबेशन सेंटर है। यहां हम लोग स्टार्टअप को बढ़ावा देते हैं। राजा राम चाहे तो यहां अप्लाई कर सकता है।

new batches for bpsc
प्रमोटेड कंटेंट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *