bumper recruitment in this department of Bihar

बिहार के इस विभाग में होगी बम्पर भर्ती, 60 हजार पदों पर निकलेगी बहाली, जानिए

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी और बड़ी अपडेट निकल कर सामने आ रही है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ी खुशखबरी दी है। जानिए खबर।

दरअसल आरा में मेंटल हॉस्पीटल के उद्घाटन के दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जल्द ही सरकार स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करेगी।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में होगी बम्पर भर्ती

गौरतलब है कि शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आरा में राज्य के पहले मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान का उद्घाटन किया। दोनों नेताओं ने साथ मिलकर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस हॉस्पिटल की शुरुआत वर्ष 2006 में ही हुई थी।

बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान (बिमहास) के आरा में खुलने से मानसिक रोगियों को काफी लाभ मिलेगा। मरीजों को अब बिहार से बाहर दूसरे राज्य में जाकर इलाज कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया ऐलान

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अब जिला अस्पतालों की भी सुविधा बढ़ायी जाएगी। इसके लिए सरकार हर स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को अपने काम एवं सुधार की सूची दी गयी है। डॉक्टर हॉस्पीटल में होंगे और मरीजों का इलाज करेंगे।

Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav announced
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया ऐलान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं पर काम हो रहा है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं अब और भी बेहतर होंगी। इसके लिए मैन पॉवर की कमी दूर किया जाएगा।

प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा- CM

इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि जिस तरह राज्य के प्रत्येक जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जा रहा है। वैसे ही बिहार के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज बिहार केंद्र की मदद के राज्य सरकार खोलेगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार को राज्य में 8 मेडिक कॉलेज खोलना था। लेकिन अभी तक उसके लिए पैसे नहीं मिलें। ऐसे में देखना होगा की सरकार अपने स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार पदों पर नियुक्ति के वादे को कब तक पूरा करती है।

bpsc batch perfection ias
प्रमोटेड कंटेंट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *