बिहार की बेटी ने किया हिमालय की रेनोक पीक को फतह, 16500 फ़ीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा
बिहार शरीफ के खंदक पर की रहने वाली अनिल गुप्ता की बेटी प्रिया रानी ने एक बार फिर से अपनी पर्वतारोहण की यात्रा को जारी रखते हुए हिमालयन रेंज की “रेनोक पीक, सिक्किम” (16,500 फीट) को फतह किया है। हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग में मई में, 1 माह की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया था।…
