famous teachers of bihar

ये हैं बिहार के शिक्षक जो देश विदेश तक है मशहूर जानिए

ये हैं बिहार के शिक्षक जो देश विदेश तक है मशहूर जानिए- बिहार यूँ तो कई करने से देश विदेश में मशहूर है। यहाँ की राजनीती के साथ साथ यूपीएससी के भागीदारी की भी चर्चा हर तरफ होती है। लेकिन  शिक्षक की बात आए तो बिहार के शिक्षक पूरे देश विदेश में अपना एक अलग पहचान रखते हैं।

बिहार के शिक्षक हैं देश दुनिया में प्रसिद्ध

बिहार हमेसा से शिक्षा का केंद्र रहा है। देश के अलग अलग राज्यों से बच्चे पढ़ने के लिए बिहार के प्रमुख शहरों में आते हैं। चुकी आज शिक्षक दिवस है तो आपको बताएंगे बिहार के उन शिक्षकों के बारे में जो कई छात्रों के लिए मसीहा बन चुके हैं और पूरे देश दुनिया में प्रसिद्ध है।

पटना के खान सर

आज खान सर को कौन नहीं जानता है। खान सर बिहार के आन बान शान कहे जाते हैं।  खान सर की पढ़ाने की स्टाइल पूरे देश दुनिया में प्रसिद्ध है ।पटना के खान सर अपने पढ़ाने के रोचक अंदाज के वजह से बिहार ही नहीं पुरे देश के लोगो के लोकप्रिय शिक्षक हैं।

खान सर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पढ़ाते हैं इनके जनरल नॉलेज की पढ़ाने के तरीके को हर कोई पसंद करता है। एजुकेशनल के फील्ड में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर उनके चैनल का है जो उनकी लोकप्रियता बताने के लिए काफी है। 

सुपर 30 के आनंद कुमार

इसके बाद बारी आती है आनंद कुमार सर की। आनंद कुमार बिहार के एक जाने-माने शिक्षक है और जाने माने मैथमेटिशियन भी है। सायद आपको पता होगा, इनके ऊपर फिल्में भी बन चुकी हैं। यह आईआईटी के लिए सुपर 30 कोचिंग संस्था के संस्थापक हैं। इसके अलावे सर रामानुज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट भी चलाते हैं। 

एचसी वर्मा सर हैं शिक्षक के साथ लेखक भी

एचसी वर्मा सर इस लिस्ट में कैसे पीछे रह सकते हैं। वह एक जाने-माने लेखक और टीचर भी हैं।  एचसी वर्मा साइंस पढ़ने वाले छात्रों में लोकप्रिय हैं। वर्मा सर तक़रीबन 40 वर्षो से शिक्षण का कार्य करते हैं। इनके द्वारा लिखी गई कई किताबें हैं। फिजिक्स की किताबें हरगांव, शहर और दुनिया में प्रसिद्ध है।
hc verma sir
hc verma sir
लगभग चार दसको तक शिक्षक का काम करने के बाद उन्होंने 2017 में रिटायरमेंट ले ली।  उन्हें 2020 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। आज भी लोग इन्हे अपना आदर्श मानते हैं और उनकी शालीनता के सभी फैन हैं। 
आरके श्रीवास्तव सर देते हैं निशुल्क शिक्षा
आरके श्रीवास्तव बिहार के ऐसे शिक्षक हैं जिन्हें लोगों को बिना पैसे के पढ़ाने के लिए जाना जाता है। वे अपने बढ़ाने के तरीकों की वजह से पूरे देश में प्रसिद्ध है। काम लोग जानते होंगे लेकिन सर गरीब बच्चों से महज ₹1 की फीस लेकर वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवाते हैं आपको बता दूं कि यह रात में लगातार 12 घंटे गणित पढ़ाते हैं और उन्होंने वर्ल्ड बुक ऑफ लिम्का में हुई रिकॉर्ड दर्ज किया है।

गुरु रहमान सर 11 रुपये में देते हैं शिक्षा

अब बात करते हैं बिहार के गुरु रहमान सर के बारे में जिन्हे हर कोई जनता है। इनके भी पढ़ने के अंदाज के सभी कायल हैं। इनका छात्रों के प्रति समर्पण किसी से छुपा नहीं है।  बिहार के गुरु रहमान 11 रुपए की फीस लेकर बच्चों को पढ़ाते हैं। बिहार दरोगा हो या बीपीएससी, सभी परीक्षा में इनके सुटूडेंट्स सफलता हासिल करते हैं।
सर का क्लास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से चलता है। रहमान सर एक शिक्षक के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं। तो ये थे बिहार के वे शिक्षक जिनके वजह से बिहार को जाना जाता हैं। ऐसे ही सैकड़ों शिक्षक और भी हैं जो बिहार के विकास में योगदान दे रहे हैं। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *