GADAR 2- साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी गदर-2, बुधवार को भी हुई बम्पर कमाई, टोटल कलेक्शन 261 करोड़ के पार
गदर-2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने बुधवार को 32.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। महज 6 दिनों में फिल्म की टोटल कमाई 261.35 करोड़ रुपए हो चुकी है। बिहार में भी इसको लेकर काफी क्रेज दिखाई दे रहा है। कई थिएटरों में तो 2-3 दिनों के लिए हाउस फूल है।
अपने रिकॉर्ड कमाई के साथ गदर-2, पठान के बाद 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने द केरला स्टोरी के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है।
साथ ही रीलीज़ हुई OMG-2 ने बुधवार को 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की टोटल कमाई 80.02 करोड़ हो गई है। इस साल कमाई के मामले में गदर-2 से आगे सिर्फ फिल्म पठान (543.05 करोड़) है।
अभी गदर-2 अपने पहले ही वीक में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने में कामयाब रही है। इसने इस साल की कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
गदर-2 भारत के साथ साथ विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के मुताबिक, फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 28 करोड़ है। नवीनतम डाटा के अनुसार गदर-2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 298.2 करोड़ रुपए हो गया है।

बहुत जल्द यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इसके साथ ही रिलीज़ हुयी अक्षय कुमार की फिल्म OMG-2 भी धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए कदम बढ़ा रही है। बताते चले की OMG-2 भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
लगातार फ्लॉप देने वाले अक्षय कुमार के लिए यह एक राहत की सांस होगी। जानकारी के लिए बता दें कि उनकी पिछली फिल्म सेल्फी डिजास्टर रही थी जिसके बाद उन्हें OMG-2 से काफी twसारी उम्मीदें थीं।
गदर-2 के साथ क्लैश होने पर फिल्म को नुकसान तो हुआ है इससे इंकार नहीं किया जा सकता है, फिर भी पहले 7 दिन के अंदर 80 करोड़ की कमाई अक्षय के लिए पॉजिटिव साइन है।