Ishan Kishan became the most expensive player of the auction

बिहार के लाल ईशान किशन बने ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने इतने में ख़रीदा

आईपीएल 2022 का ऑक्शन (IPL Auction 2022) अभी बेंगलुरु में चल रहा है। कुल 600 खिलाड़ी इसमें शामिल हो रहे हैं। बिहार के लाल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) इस मेगा ऑक्शन के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। किशन को लेकर मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स ने बिड वॉर किया। इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को आईपीएल के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया।

ईशान किशन हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs WI ODI) के पहले मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आए थे। अब यही नजारा एक बार फिर देखने को मिलेगा जब वे आईपीएल 2022 में ऐसा करेंगे। 12 फरवरी को बेंगलुरु में नीलामी के पहले दिन मुंबई फ्रेंचाइजी ने ईशान को 15 करोड़ 25 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा। अब तक बिके 6 सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें 2 विकेटकीपर्स शामिल हैं।

Mumbai Indians bought Ishaan at a record bid of Rs 15 crore 25 lakh
मुंबई इंडियंस ने ईशान को 15 करोड़ 25 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा

मुंबई इंडियंस ने खुलकर बोली लगाई

मुंबई इंडियंस ने अपने इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी पर ऑक्शन में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं। ईशान का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था लेकिन वह इससे करीब 8 गुना महंगे बिके।

ऐसा लग रहा था कि मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपना पर्स उनके लिए बचाकर रखा है। मुंबई ने ऑक्शन के पहले दिन लंच तक किसी खिलाड़ी को भी नहीं खरीदा था लेकिन जैसे ही ईशान किशन की बारी आई तो मुंबई ने खुलकर बोली लगाई

ईशान किशन का परफॉरमेंस

झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ईशान किशन के पास 110 टी20 मैचों का अनुभव है। ईशान ने इस फॉर्मेट में कुल 2 शतक और 15 अर्धशतकों की बदौलत 2,726 रन बनाए हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह केवल 5 टी20 ही खेल पाए हैं और 1 अर्धशतक की मदद से 113 रन बनाए हैं।

ishan kishan mumbai indians
ईशान किशन का परफॉरमेंस

युवराज सिंह का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए

विकेटकपर बल्लेबाज ईशान किशन टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर  युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाए। युवराज सिंह को साल 2015 के सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस हैं।

उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस ऑक्शन में किशन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर पर 12.25 करोड़ रुपए खर्च किए थे। ईशान किशन अब इस डील के बाद इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

पिछले सीजन में ईशान को 6.2 करोड़ रुपए मिले थे यानी इस बार उन्हें लगभग 9 करोड़ रुपए ज्यादा मिले। मुंबई ने रोहित शर्मा (16 करोड़), पेसर जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) और कायरन पोलार्ड (6 करोड़) को रीटेन किया था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *