MBA Fail Kachori Wala

MBA चाय वाला के बाद वायरल हो रहा है MBA फेल कचौड़ी वाला, जानिए इनकी कहानी

MBA चाय वाला के बाद वायरल हो रहा है MBA फेल कचौड़ी वाला, जानिए इनकी कहानी- सोशल मीडिया वायरल होने का एक ऐसा माध्यम है जहाँ से आप रातोरात फेमस हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक की कहानी काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जानना चाहते हैं की आखिर कौन है MBA फेल कचौड़ी वाला ।

MBA फेल कचौड़ी वाले बने हुए हैं आकर्षक का केंद्र

यह कहानी MBA फेल कचौड़ी वाले युवा की है जो काफी दिलचस्प है। उत्तर प्रदेश के आवास विकास कॉलोनी में लोहिया प्रतिमा के पास आपको प्रतिदिन एक ठेला लगा हुआ नजर आ जायेगा जो लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। वह ठेला MBA फेल कचौड़ी वाले का है। इस ठेले पर एक युवक अपने भतीजे के साथ सब्जी एवं कचौड़ी बेचता है। 

जाने MBA फेल कचौड़ी वाले की कहानी

इनके  ठेले पर MBA फेल कचौड़ी वाले का बैनर लगा हुआ है, जिसे देखकर लोगों के मन मे ये प्रश्न उठ रहा है आखिर ऐसा क्यों? और जानना चाहते हैं की उनकी कहानी क्या है की उन्होंने अपने ठेले पर MBA  फेल का बैनर लगवाया है ।  चलिए इसपर हम आपको विस्तार में बताते हैं ।

MBA Fail Kachori Wala
MBA Fail Kachori Wala

उस युवक का नाम सत्यम मिश्रा हैं। सत्यम ने BSC की डिग्री हासिल करने के उपरांत MBA की पढ़ाई शुरू की। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई में ध्यान नहीं दिया और वे फेल हो गए। करीब  4 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्होंने MBA का सपना छोरा नहीं है। अपनी आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए उन्होंने यह काम शुरू किया है जिसमे उनका साथ दे रहे हैं उनके भतीजे जो हाई स्कूल में फेल हो चुके हैं। वे दोनों अपनी अच्छी-खासी आमदनी के साथ जिंदगी के अच्छे दिन लाने के प्रयास में लग गए हैं।

अधूरे MBA के सपने को पूरा करना चाहते हैं सत्यम 

सत्यम वर्ष 2018 में बरेली हाईवे स्थित संस्थान से  MBA कर रहे थे परंतु वह इसमें असफल हो गए। सत्यम के पिता का नाम वीरेंद्र मिश्रा है जो कंपिल क्षेत्र के गांव दीपपुर के निवासी हैं । कुछ वक्त तक दर-दर की ठोकरें खाने के उपरांत उन्होंने लोहिया प्रतिमा के पास एक ठेला लगाया और पकौड़ी बेचना शूरु किया। उनका भतीजा नितिन मिश्रा जो कि हाई स्कूल में फेल है वह अपने चाचा की मदद करता है। चुकी सत्यम पढ़े लिखे हैं इस लिए ठेले पे भुगतान के लिए ऑनलाइन सेवा भी रखी है। अच्छी आमदनी के साथ वे अपने MBA का सपना पूरा करेंगे ऐसा उनका विश्वाश है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *