Possibility of gold reserves in Bihar

बिहार में स्वर्ण भंडार की संभावना, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी, आकलन करने पहुंची टीम

बिहार के जमुई जिला के सोनो में स्वर्ण भंडार की होने की संभावना है। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम इसके उत्खनन की योजना पर काम भी कर रहा है। संभावना के आकलन-अध्ययन के लिए निगम के अधिकारी पटना पहुंच चुके हैं। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इस्पात मंत्रालय से जुड़े कार्यों में बिहार किस तरह से केंद्र में है, इस पर उन्होंने विस्तार से बात की।

आरसीपी ने गुरुवार को राष्ट्रीय खनिज विकास निगम को कहा था, कि इस्पात ही नहीं, सभी तरह के खनिज स्रोत को विकसित करने का जिम्मा है। उसी दौरान यह बात सामने आई कि जमुई के सोनो में स्वर्ण भंडार है। इसके उत्खनन की योजना के उद्देश्य से निगम के अधिकारी बुधवार को ही पटना पहुंचे हैं।

highest gold in jamui of bihar
बिहार के जमुई जिला के सोनो में स्वर्ण भंडार की संभावना

बिहार में वेस्ट टू वेल्थ की काफी संभावना

आरसीपी सिंह ने कहा कि वेस्ट टू वेल्थ के तहत आने वाले समय में बिहार में काफी संभावना है। स्क्रैप नीति आने के बाद यहां सेकेंडरी स्टील का काम बढ़ेगा। प्लास्टिक के कचरे को स्टील फैक्ट्री में ईंधन के रूप में इस्तेमाल से बात आगे बढ़ेगी। गया के समीप गम्हरिया में 1,670 एकड़ में विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल पार्क में मदर इंडस्ट्री लगेगी।

rcp singh
केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह

मक्का और मखाना के लिए भी पहल

आरसीपी ने बताया कि जमुई में लौह अयस्क भी है, लेकिन उसकी गुणवत्ता तय मानक से थोड़ी कम है। इसलिए उसमें मिश्रण कर बेहतर लोहा तैयार हो सकेगा। जमुई के अतिरिक्त औरंगाबाद और गया में भी खनिज की बात सामने आई है। इस पर काम होना है।

jamui
जमुई

इसके अतिरिक्त उनके मंत्रालय के अधीन एक निगम खाद्य उत्पादों के विपणन का काम देखता है। वह त्रिपुरा के कटहल को इंग्लैैंड में बेच रहा। उसे बिहार के मक्का और मखाना पर काम करने को कहा गया है।

माइंडसेट बदलना जरूरी, इससे विकसित होगी उद्यमिता

आरसीपी सिंह ने कहा कि माइंडसेट बदलना बहुत जरूरी है। 20 हजार की नौकरी से बेहतर है कि आप प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर जितनी मेहनत करते हैैं उतनी उद्यमिता पर करें। पंजाब भी बिहार की तरह लैैंड लाक्ड राज्य है। वहां भी खनिज नहीं, लेकिन देश में सेंकेडरी स्टील के उत्पादक शीर्ष के राज्यों में वह है।

बिहार को विशेष दर्जा के अवययों का लाभ मिलना चाहिए : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के सवाल पर आरसीपी ने कहा कि इसके अवयवों का लाभ बिहार को मिलना चाहिए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *