9 percent increase in the income of the people of Bihar

बिहार के लोगों की आय में हुई 9 प्रतिशत की वृद्धि, झारखण्ड और यूपी को पछाड़ा

अच्छी खबर है कि बिहार की आर्थिक सेहत बेहतर हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि इसी के साथ बिहारी की आमदनी भी बढ़ रही है। जानिए पूरी खबर।

दरअसल राज्य की विकास दर में बढ़ोतरी का सीधा असर प्रति व्यक्ति आय पर भी दिखा है। बिहार के लोगों की सालाना आय में 2652 रुपये की वृद्धि हुई है। गत वर्ष के मुकाबले आय में वृद्धि 9.4 प्रतिशत हुई है।

growth rate of the state
राज्य की विकास दर में बढ़ोतरी

प्रति व्यक्ति आय में हुई वृद्धि

बिहार में प्रति व्यक्ति आय में वर्ष 2020-21 की तुलना में 2021-22 में 9.4% की बढ़ोतरी हुई है। यह पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर है। बिहार के दो पड़ोसी राज्यों के मुकाबले यह दो प्रतिशत ज्यादा है।

पड़ोसी राज्यों की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी

बिहार राज्य के लोगो की प्रति व्यक्ति आय 9.4% वृद्धि के साथ 30779 हो गई है। इसके अलावे झारखंड में प्रति व्यक्ति आय में 7.3% की वृद्धि हुई है। पडोसी राज्य यूपी की बात करें तो यहाँ की प्रति व्यक्ति आय 40432 है। यहाँ वृद्धि दर 2.7% रही।

बिहार की विकास दर 10.98%

उल्लेखनीय है कि नेशनल स्टैटिक्स ऑफिस (एनएसओ) ने वर्ष 2021-22 के लिए जो आंकड़ा जारी किया है, उसके अनुसार बिहार की विकास दर 10.98% होने का अनुमान है। विकास दर में वृद्धि होने से आमलोगों की आय में भी वृद्धि हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि महामारी के कारण वर्ष 2019-20 की तुलना में 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय में नकारात्मक वृद्धि हुई थी। स्थिर मूल्य पर वर्ष 2019-20 में प्रति व्यक्ति आय 29794 रुपये थी, जो 2020-21 में कम होकर 28127 रुपये हो गयी थी।

इस प्रकार लोगों की आय में -5.6% की कमी देखने को मिली थी। हालाँकि जैसे ही वर्ष 2021-22 में अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी तो, न केवल विकास दर में भी वृद्धि हुई, बल्कि प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी है।

प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 30799 रुपये

2021-22 में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई और यह 30799 रुपये तक पहुंच गई। सेंट्रल फॉर इकोनॉमी पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनेंस के डॉ सुधाशु कुमार बताते हैं कि जनसंख्या वृद्धि दर के कारण प्रति व्यक्ति आय में थोड़ी कमी दिखायी दे रही है।

new batches for bpsc
प्रमोटेड कंटेंट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *