KBC में बिहार की रजनी नहीं दे पाईं 75 लाख के सवाल का जवाब, जानिए क्या था प्रश्न
कौन बनेगा करोड़पति के हॉटसीट पर पहुंचने वाली बिहार की बेटी रजनी ने बीते दिनों खूब सुर्खियां बटोरी। बिहार के आरा की रहने वाली रजनी ने 75 लाख के सवाल पर गेम छोड़ दिया। वह 75 लाख के प्रश्न का जवाब देने में असमर्थ रही। जानिए क्या था प्रश्न।
रजनी नहीं दे पाईं 75 लाख के सवाल का जवाब
देश ने जब गुरुवार को आरा की बेटी और बहू रजनी को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हाट सीट पर बैठ महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का धड़ाधड़ जवाब देते सभी ने सुना होगा। रजनी ने 75 लाख के सवाल पर गेम छोड़ दिया।
रजनी ने बताया कैसे 18 साल की उम्र में इंटर पास करने के बाद ही उनकी जबरन ब्याह करा दी गईं। एक बार लगा जैसे सारे सपने हमेशा के लिए दफन हो गए। संयोग से ससुराल और पति साथ देने वाले मिल गए।
जानिए क्या था सवाल
सवाल था, ‘किस शहर की लेबोरेटरी में मंकी पाक्स का पहला मामला सामने आया था’, सही जवाब उन्हें नहीं पता था, उन्होंने लाइफ लाइन ली, लेकिन सही जवाब ‘कोपनहेगन’ नहीं ढूंढ सकीं और 50 लाख रुपये लेकर गेम छोड़ने का निर्णय लिया।
रजनी ने ग्रेजुएशन किया और सीटेट की परीक्षा भी उतीर्ण कर ली। अब वह शिक्षिका बनने का पुराना सपना पूरा करना चाहती हैं। उनकी सफलता उन माता-पिता के लिए सबक है, जो बेटियों को बोझ समझ कमतर आंकते हैं और उनकी जल्द शादी करना पहला कर्तव्य समझते हैं।
रजनी बेटी की विशेष पढ़ाई पर खर्च करना चाहती है रूपए
रजनी का कहना है कि बिहार को आगे बढ़ाना है तो बेटियों को पढ़ाना होगा। बेटा-बेटी में भेद को खत्म करना होगा। मेरी इच्छा है कि इस हाट सीट पर बिहार की और 10 रजनी आए। वैसी गृहिणी आएं, जो उपेक्षित रही हैं।
रजनी ने ने अपनी केबीसी से जीती राशि को अपनी पढ़ाई के अलावा अपनी बेटी की विशेष पढ़ाई पर खर्च करना चाहती हैं। उनका सपना अपने पैसे से खरीदे मकान का भी है।