बिहार की राजधानी में घूमने के ये पांच जगहें हैं बेहद खास, पर्यटकों की लगी रहती है भीड़
बिहार में वैसे तो घूमने की कई जगहें हैं जहाँ आप अपने दोस्त और परिवारवालों के साथ समय बिताने जा सकते हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं बिहार की राजधानी पटना के बारे में।
नवीन और विकसित शहर होने के साथ-साथ ऐतिहासिक रूप से भी यह शहर काफी समृद्ध है। म्यूजियम, तारामंडल, पटना साहिब गुरुद्वारा, साइंस सेंटर और गोलघर यहाँ बेहद खास हैं।

राजधानी पटना बिहार का सबसे बड़ा शहर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना बिहार का सबसे बड़ा शहर है। पटना में सुविधाओं की उपलब्धता होने के नाते बिहार का सबसे शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो हवाई , रेल और सड़क मार्ग के चलते पटना में साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। देश के अलग अलग हिस्सों और सीमावर्ती राज्यों समेत नेपाल के पर्यटक पटना में घूमने आते हैं।
शहर में घूमने फिरने की टॉप 5 जगहें
शहर में घूमने फिरने की कई जगहें हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं लेकिन टॉप 5 जगहों में बिहार म्यूजियम, गोलघर, पटना साहिब गुरद्वारा, तारामंडल और श्रीकृष्णा साइंस सेंटर बेहद खास हैं।
पटना में सिटी सेंटर से 2 किलोमीटर दूर स्थित बिहार म्यूजियम में बिहार की कला और संस्कृति के संरक्षण की झलक आपको दिख जाएगी। म्यूजियम में कई दुर्लभ वस्तुएं भी रखी गयी हैं। बिहार के कई हिस्सों में उत्खनन में मिली पुरावस्तुओं को पटना में स्थित बिहार म्यूजियम में ही रखा गया है।
बिहार म्यूजियम दर्शनीय पर्यटन केंद्र
पटना में ऐतिहासिक वस्तुओं के संग्रह स्थान के रूप में बिहार म्यूजियम दर्शनीय पर्यटन केंद्र है। बिहार ही नहीं देश विदेश के पर्यटक भी बिहार म्यूजियम घूमने आते हैं।

पटना में स्थित पटना साहिब गुरुद्वारा
पटना में स्थित पटना साहिब गुरुद्वारा सिखों का सबसे पवित्र स्थल है जहाँ देश के अलग अलग कोने और विदेश से श्रद्धालु यहां हर रोज मत्था टेकने आते हैं। गुरुद्वारा विशाल क्षेत्र में बना हुआ है और रोज भव्य लंगर का आयोजन किया जाता है।
जानकारी के लिए बता दें कि पटना साहिब गुरुद्वारा को सिख गुरु गोबिंद सिंह की याद में ये गुरुद्वारा महराजा रणजीत सिंह ने बनवाया था। गंगा नदी के किनारे स्थित गुरुद्वारा पूर्वी भारत में सिखों का सबसे बड़ा केंद्र है।
गोलघर पर्यटकों की पसंदीदा जगह
पटना में नेचुरल ब्यूटी की भी कमी नहीं है। इसी नेचुरल ब्यूटी और इतिहास का बेहतरीन साक्ष्य गोलघर पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। पार्क और नेचुरल ब्यूटी से सुसज्जित इस जगह का निर्माण अंग्रेजों ने 1786 में स्टोर रूम के तौर पर करवाया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा इसे संरक्षति किया जा रहा है।

पटना तारामंडल
तारामंडल जो राजधानी में स्थित है और अंतरिक्ष के बारे में जानने की बेहतर जगह है। तारामंडल में कृत्रिम तरीके से ग्रहों, उपग्रहों और अंतरिक्ष संबंधी शो चलाये जाते हैं। ये तारामंडल बिहार में सबसे बड़ा तारामंडल है। स्कूली छात्रों के लिए यह बेहद खास है। पूरे साल तारामंडल में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

1978 में बना श्री कृष्णा विज्ञान केंद्र
1978 में बना श्री कृष्णा विज्ञान केंद्र प्रयोगों और सिद्धांतों को प्रदर्शित करता है। यह विशेष रूप से बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय है। श्रीकृष्णा साइंस सेंटर एक अच्छा शैक्षिक पर्यटन केंद्र है।

