बिहार में 17 नवंबर से होगी अग्निवीर भर्ती रैली, साथ ले जाये ये डॉक्युमेंट्स
बिहार के अलग-अलग ज़िलों में अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी हो चूका है। मुजफ़्फ़रपुर सेना भर्ती कार्यालय ने 8 ज़िलों के लिए भर्ती रैली शेड्यूल जारी किया है। जिसमे मुज़फ़्फ़रपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर और दरभंगा शामिल है।
60,000 उम्मीदवारों ने किया है ऑनलाइन अप्लाई
जारी कार्यक्रम के अनुसार ज़िलों में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 17 नवंबर से 26 नवंबर तक किया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को मैदान में दौड़ लगानी होगी। ग़ौरतलब है कि अग्निवीर के टेक्निकल श्रेणी के पदों के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। तक़रीबन 60,000 उम्मीदवारों ने इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है।
![60000 candidates have applied online](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/11/60000-candidates-have-applied-online.jpg)
साथ लेकर जाये ये डॉक्युमेंट्स
वहीं भर्ती रैली के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। रैली के लिए उम्मीदवारों को अपने शपथ पत्र, 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, कैरेक्टर सर्टिफ़िकेट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वैलिड पहचान पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र एवं खेल कूद के प्रमाण पत्र साथ लेकर जाना होगा।
![new batch for hindi medium](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/11/new-batch-for-hindi-medium.jpg)