बिहार: सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाला स्टेशन बना पटना जंक्शन, जाने टॉप 30 स्टेशनों की सूची
बिहार: सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाला स्टेशन बना पटना जंक्शन, जाने टॉप 30 स्टेशनों की सूची- पूर्व मध्य रेल के अधिक राजस्व वाले टॉप 30 स्टेशनों की सूची में एक बार फिर से पटना जक्शन पहले स्थान पर रहा है वहीँ सहरसा पिछले बार की तरह इस बार भी 13वें स्थान पर काबिज है ।
सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाला स्टेशन बना पटना जंक्शन
अधिक राजस्व वाले टॉप 30 स्टेशनों की सूची में दूसरे स्थान पर फिर से दानापुर, तीसरे पर मुजफ्फरपुर, चौथे पर दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) और पांचवें पर दरभंगा जंक्शन रहा है। पिछली सूची में 12 वें स्थान पर रहने वाला गया स्टेशन इस बार छह नंबर का इजाफा करते हुए छठे स्थान पर पहुंच गया है।
समस्तीपुर जंक्शन की रैंकिंग में भी इस बार सुधार हुआ है और नौ से घटकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। धनबाद की बात करें तो वह एक नंबर आगे बढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गया है। पटना जिले का राजेंद्रनगर टर्मिनल को एक पायदान का नुकसान हुआ है और यह नौवें स्थान पर पहुंच गया है।
सातवें स्थान पर रहने वाला पाटलिपुत्र स्टेशन इस बार 14वें स्थान पर है। ग्यारह पर रहने वाला बक्सर इस बार दसवें और आरा ग्यारहवें स्थान पर है। बरौनी एक पायदान आगे बढ़कर 12 वें नंबर पर पहुंच गया है। वहीँ बात करें टॉप 30 के सबसे निचले पायदान पर तो वह पर अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन का नाम है।
स्टेशनों के रेवेन्यू पर एक नजर
सबसे अधिक राजस्व हासिल करने की सूची में टॉप पर पटना जंक्शन का एक अप्रैल से 30 सितंबर 2021 तक प्राप्त राजस्व 202 करोड़ 45 लाख 52 हजार 962 रुपए है। टॉप 30 में सबसे नीचे स्थान वाले अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन है जिसका सात करोड़ 24 लाख 4 हजार 237 रुपए राजस्व मिले हैं। पटना जिले के ही दानापुर जंक्शन से 108 करोड़ 75 लाख 65 हजार 200, मुजफ्फरपुर से 84 करोड़ 99 लाख 78 हजार 368, दीनदयाल उपाध्याय से 68 करोड़ 26 लाख 19 हजार 40 और दरभंगा से 57 करोड़ 78 लाख 4 हजार 782 रुपए राजस्व मिले हैं ।
गया से 56 करोड़ 22 लाख 48 हजार 738, समस्तीपुर से 45 करोड़ 39 लाख 78 हजार 948, धनबाद से 44 करोड़ 89 लाख 95 हजार 390, राजेंद्रनगर टर्मिनल से 43 करोड़ 45 लाख 78 हजार 112, बक्सर से 33 करोड़ 23 लाख 91 हजार 968, आरा से 28 करोड़ 89 लाख 60 हजार 441, बरौनी से 26 करोड़ 85 लाख एक हजार 155, पाटलिपुत्र से 23 करोड़ 41 लाख 90 हजार 744, हाजीपुर से 20 करोड़ 47 लाख 67 हजार 656, कोडरमा से 14 करोड़ 50 लाख 703, डेहरी ऑन सोन से 13 करोड़ 97 लाख 27 हजार 507, कियूल से 13 करोड़ 68 लाख 15 हजार 142, बापूधाम मोतिहारी से 12 करोड़ 45 लाख 93 हजार 768, सासाराम से 11 करोड़ 1 लाख 29 हजार 320, मधुबनी से 10 करोड़ 68 लाख 21 हजार 444 रुपए राजस्व प्राप्त हुए हैं।
खगड़िया से 10 करोड़ 48 लाख 17 हजार 414, सोनपुर से 9 करोड़ 83 लाख 92 हजार 473, बेतिया से 9 करोड़ 72 लाख 10 हजार 894, जयनगर से 8 करोड़ 73 लाख दो हजार 659, बेगूसराय से 8 करोड़ 9 लाख 99 हजार 517, रक्सौल से 7 करोड़ 77 लाख 95 हजार 576, बगहा से 7 करोड़ 65 लाख 97 हजार 69 और सकरी से 7 करोड़ 39 लाख 66 हजार 268 रुपए राजस्व प्राप्त हुए।
टॉप 30 स्टेशनों की सूची
1. पटना
2. दानापुर
3. मुजफ्फरपुर
4. दीनदयाल उपाध्याय
5. दरभंगा
6. गया
7. समस्तीपुर
8. धनबाद
9. राजेंद्रनगर टर्मिनल
10. बक्सर
11. आरा
12. बरौनी
13. सहरसा
14. पाटलिपुत्र
15. हाजीपुर
16. कोडरमा
17. डेहरी ऑन सोन
18. कियूल
19. बापूधाम मोतिहारी
20. सासाराम
21. मधुबनी
22. खगड़िया
23. सोनपुर
24. बेतिया
25. जयनगर
26. बेगूसराय
27. रक्सौल
28. बगहा
29. सकरी
30. अनुग्रह नारायण रोड