मुंबई मरीन ड्राइव जैसा है पटना Ganga Drive-way, इन तस्वीरों में करे दीघा से दीदारगंज का अद्भुत सफर
Patna Ganga Drive-Way: अब बिहारवासी भी मुंबईवालों की तरह मरीन ड्राइव जैसा मजा ले सकेंगे। दरअसल, मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर पटना में गंगा ड्राइव-वे का निर्माण किया जा रहा है। पथ निर्माण विभाग ने दावा किया है कि लोकनायक गंगा पथ एक्सप्रेसवे योजना का कार्य समय सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। पहले चरण के अंतर्गत दीघा से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट तक काम मार्च महीने में पूरा करना है, जिसकी लंबाई करीब 6 किलोमीटर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2013 में लोकनायक गंगा पथ शिलान्यास किया था। अब तक राज्य सरकार इस परियोजना के लिए 1390 करोड़ रुपये अपना फंड दे चुकी हैं। वहीं हुडको से अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
![People in Bihar will also be able to enjoy Mumbai Marine Drive](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/01/People-in-Bihar-will-also-be-able-to-enjoy-Mumbai-Marine-Drive.jpg)
अब बिहार में भी लोग मुंबई के मरीन ड्राइव का मजा ले पाएंगे। बिहार सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट लोक नायक गंगा एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से चल रहा है। राज्य सरकार ने दावा किया है कि मार्च महीने तक फर्स्ट फेज का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसको लेकर पथ निर्माण विभाग ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
![patna ganga express way](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/01/patna-ganga-express-way.jpg)
मार्च तक पूरा होगा काम
पहले चरण के अंतर्गत दीघा से एएन सिन्हा इंस्टिट्यूट तक काम मार्च महीने में पूरा करना है, जिसकी लंबाई करीब 6 किलोमीटर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2013 में लोकनायक गंगा पथ शिलान्यास किया था। अब तक राज्य सरकार इस परियोजना के लिए 1390 करोड़ रुपये अपना फंड दे चुकी हैं। वहीं हुडको से अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
![ganga express way patna](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/01/ganga-express-way-patna.jpg)
ऐसा होगा लोकनायक गंगा पथ
जमीन पर निर्माण – दीघा से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट (5.9 किलोमीटर) एलिवेटेड निर्माण – एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट से नुरुद्दीनघाट तक (10.5 किलोमीटर), नुरुद्दीनघाट से दीदारगंज चेक पोस्ट तक (2.9 किलोमीटर) और दीदारगंज चेकपोस्ट से गोपघाट तक (600 मीटर)
![Loknayak Ganga Path](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/01/Loknayak-Ganga-Path.jpg)
पीएमसीएच में मरीजों के आवागमन के लिए विशेष रुप से 4 लेन की सड़क कनेक्टिविटी दी जा रही है। वहीं गंगा दीघा पुल की तरफ से 5.90 किलोमीटर दूरी में सड़क के साथ-साथ उसके दोनों तरफ 5 मीटर की हरित पट्टी और 5 मीटर चौड़ा वाकिंग ट्रैक बनाया जा रहा है।
![Ganga Digha Bridge](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/01/Ganga-Digha-Bridge.jpg)
एम्स-दीघा पथ, जेपी सेतु एवं आरब्लाक-दीघा पथ से सम्पर्कता के लिए दीघा छोर पर रोटरी का निर्माण किया गया है जिससे इन तीनों मार्गों से आने वाले वाहन सुगमतापूर्वक गंगा पथ पर चढ़ सकें।
समय रहते काम पूरा कर लिया जाएगा
![Ganga Expressway New Update](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/01/Ganga-Expressway-New-Update.jpg)
गंगा पथ दीदारगंज जंक्शन से कच्ची दरगाह-विदुपुर 6 लेन ब्रिज के एप्रोच तक 4 लेन रोड (750 मीटर) का निर्माण लोकनायक गंगा पथ से कच्ची दरगाह-विदुपुर 6 लेन ब्रिज की आसान कनेक्टिविटी देने के लिए दीदारगंज (पटना सिटी साइड) में जहां गंगा पथ का सिरा समाप्त हो रहा है। वहां से कच्ची दरगाह-विदुपुर 6 लेन ब्रिज के एप्रोच तक 750 मीटर की लंबाई में 4 लेन रोड का निर्माण किया जाएगा।
![digha bridge](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/01/digha-bridge.jpg)
इससे जेपी सेतु (दीघा सेतु) से कच्ची दरगाह विदुपुर सेतु जाने वाले लोग लोकनायक गंगा पथ होते हुए मिनटों में पहुंच जाएंगे। यही कारण है कि पुराने एनएच-30 (वर्तमान एसएच-106) के इस एलाइनमेंट को 4 लेन चौड़ा किया जा रहा है।
![Loknayak Ganga Expressway](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/01/Loknayak-Ganga-Expressway.jpg)
लोकनायक गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण को लेकर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री नितिन नवीन का दावा है कि समय रहते काम पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कंपनी काम तेजी से करें इसलिए लगातार विभाग के द्वारा भी मॉनिटरिंग की जा रही है। पहले चरण का काम इसी वर्ष मार्च महीने में पूरा कर लिया जाएगा और दूसरे चरण का काम मई-जून महीने तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
दीघा से गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार
![Digha to Ganga Expressway extension](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/01/Digha-to-Ganga-Expressway-extension.jpg)
बता दें कि बिहटा और मनेरवासी भी सीधे गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ेंगे। सासाराम- आरा फोरलेन हाइवे को सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे तक विस्तार करने का निर्णय कर लिया है। इससे बिहटा, मुस्तफापुर, माधोपुर, मनेर, सादिकपुर, गोरैया स्थान, ब्यापुर और शेरपुर के लोगों का भी पटना से सीधा फोरलेन कनेक्शन हो जाएगा।
![Digha to Ganga Expressway](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/01/Digha-to-Ganga-Expressway.jpg)
दीघा से गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार रामजीचक, गोलापुर, शाहपुर होते हुए शेरपुर तक पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। ऐसे में आरा-सासाराम-पटना के इस नए एलाइनमेंट के तय होने से ग्रेटर पटना के पश्चिमी इलाके को एक नया मार्ग मिल जाएगा।
इनपुट – NEWS18