बिहार के रोहतास में 4 धाराओं से निकली कशिश वॉटरफॉल, आधे जंगल में गूंजती है आवाज
बिहार के रोहतास में कैमूर पहाड़ी की वादियों में बरसात के मौसम में कई झरने पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र बन जाते हैं। उनमें सबसे अनूठा कशिश वाटर फॉल है, जो बारिश के मौसम में पूरे शबाब में रहता है।
इस वाटर फॉल की विशेषता है कि चार धाराओं के संगम के बाद यह अपना स्वरूप प्राप्त करता है और विशाल जल प्रपात में बदल जाता है। ये झरना 850 फीट की ऊंचाई से गिरता है।
![Kashish Waterfall falls from a height of 850 feet](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/08/Kashish-Waterfall-falls-from-a-height-of-850-feet.jpg)
पटना से 170 और सासराम से 45 किमी दूर
कशिश जलप्रपात रोहतास जिले के अमझोर के कैमूर पहाड़ी के वादियों में स्थित है। इस झरने तक दो पहिए और चार पहिए वाहन द्वारा पहुंचा जा सकता है। वाहन पार्किंग से 10 मिनट की दूरी पर यह झरना है।
![Kashish Waterfall](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/08/Kashish-Waterfall.png)
राजधानी पटना से लगभग 170 और रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर कशिश वाटर फॉल स्थित है।
दिखती है अद्भुत प्राकृतिक छटा
कशिश जलप्रपात वर्षों से प्रकृति प्रेमियों को अपनी-अपनी अद्भुत प्राकृतिक छटा के कारण आकर्षित करता रहा है। यहां आकर लोग प्रकृति के संगीत को करीब से सुन पाते हैं। पहाड़ से गिरते पानी को निहारना रोमांचक एहसास देता है।
![Kashish Falls has been attracting nature lovers over the years](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/08/Kashish-Falls-has-been-attracting-nature-lovers-over-the-years-e1659533559123.jpg)
नोखा से आए पर्यटक अंकित कुमार कहते हैं कि वो अपने दोस्तों के साथ प्रत्येक बरसात में कशिश जलप्रपात जरूर आते हैं। यह अपने आप में अनूठी जगह है। सासाराम से आए पर्यटक फिरोज कहते हैं कि कशिश वाटर फॉल कैमूर के सभी जलप्रपातों में अनूठा है। मैं यहां हर साल आता हूं।
इको पर्यटन के विकास की अपार संभावना
![Kashish Falls can be reached by two wheeler and four wheeler vehicle](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/08/Kashish-Falls-can-be-reached-by-two-wheeler-and-four-wheeler-vehicle.jpg)
जानकार मानते हैं कि इस वाटर फॉल को बड़े इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। अभी यहां सिर्फ रोहतास, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, बनारस, रांची व पटना के कुछ पर्यटक ही पहुंच पा रहे हैं। अगर इसे विकसित किया जाए और प्रचार-प्रसार किया जाए तो यहां पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं।
#Repost @TourismBiharGov
Kashish waterfall located in Sasaram, is believed to be most elevated waterfall in Bihar, with an enormous height of 850 feet. This place is a heavenly abode for nature lovers.#DekhoApnaDesh@EBSB_Edumin pic.twitter.com/7hYYiJpEJV— Ministry of Tourism (@tourismgoi) July 4, 2021
![bpsc classes](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/08/bpsc-classes.jpg)