Cold will increase in Bihar in the next two-three days

गर्म कपड़े तैयार रखिए, बिहार में अगले दो-तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, छाने लगा धुंध

बिहार में अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। पछुआ हवा के प्रभाव से ठंड अभी लगतार बढ़ेगी। पटना गया मुजफ्फरपुर व भागलपुर सहित पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही पारे में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। उत्तरी-पश्चिमी हवा का प्रवाह बढ़ने से राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसका प्रभाव पटना, गया, भागलपुर व मुजफ्फरपुर सहित बिहार के अधिकतर जिलों में दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पछुआ हवा (Westerly Wind) आठ से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। मौसम शुष्क बने रहने के साथ दो से तीन दिनों में दो से तीन डिग्री पारे में गिरावट (Temperature dips) आने की संभावना है।

वहीं, सुबह के समय प्रदेश के कुछ भागों में हल्के व मध्यम स्तर के कोहरा (Fog) छाए रहेंगे। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबकि, अधिकतम में एक से दो डिग्री गिरावट के साथ 26-28 डिग्री रहा। प्रदेश के एक या दो जगह पर हल्के स्तर का कोहरा छाया रहा। सबसे न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस (Temperature Fall In Bihar) वाल्मीकि नगर में दर्ज किया गया। शुक्रवार के प्राप्त संख्यात्मक मॉडल एवं उपग्रहीय तस्वीर से यह ज्ञात होता है कि पूरे प्रदेश में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक देखा जा रहा है।

bihar winter update
बिहार में तापमान में गिरावट होने की संभावना

पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ हवा में गति बढ़ने के कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पटना के अधिकतम एवं न्यूनतम में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 10.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सिवान के जीरादेई प्रदेश का सबसे ठंडा रहा।

24 घंटे के दौरान तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर  – अधिकतम  – न्यूनतम

  • पटना – 24.6  –   12.0
  • गया  – 24.0   –  11.3
  • भागलपुर –  25.4  –  15.4
  • मुजफ्फरपुर – 23.0 –  14.2
  • मोतिहारी – 28.5  – 12.5
  • अररिया – 25 – 10

दिसंबर में अब तक न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

  • 11 दिसंबर – 24.6 – 12.0
  • 10 दिसंबर – 28.6 – 14.4
  • 09 दिसंबर – 28.6 – 14.0
  • 08 दिसंबर – 28.6 – 14.4
  • 07 दिसंबर – 28.8 – 16.4
  • 06 दिसंबर – 28.4 – 16.2
  • 05 दिसंबर – 29.0 – 15.0
  • 04 दिसंबर – 29.0 – 15.2
  • 03 दिसंबर – 28.2 – 13.4
  • 02 दिसंबर – 27.0 – 12.5
  • 01 दिसंबर – 28.2 – 11.9

धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान

अगले 24 से 48 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बने रहने की संभावना है। अगले दो से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी और इसी से ठंड का असर भी बढ़ेगा। सुबह के समय प्रदेश के 1 से 2 स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा अथवा धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है। आसमान साफ रहने की संभावना है।

आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना से जाहिर है, प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। हल्की कनकनी तो रात के वक्त रहती ही है, तापमान के गिरावट के साथ ही यह बढ़ जाएगा। इसलिए अब ठंड के प्रति लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *