Formation of 3 new municipal bodies in Bihar

बिहार में 3 नये नगर निकाय का हुआ गठन, 7 के क्षेत्र-नाम में संशोधन व 7 को किया गया उत्क्रमित,देखें लिस्ट

बिहार में 3 नये नगर निकाय का हुआ गठन, 7 के क्षेत्र-नाम में संशोधन व 7 को किया गया उत्क्रमित,देखें लिस्ट-  आज  कैबिनेट की बैठक में कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी। बिहार में 3 नये नगर निकाय का गठन हुआ वही 7 को उत्क्रमित किया गया इसके साथ साथ 7 के क्षेत्र और नाम में संशोधन किया गया है। चलिए जानते हैं विस्तार में ।

पटना का मनेर नगर पंचायत हुआ नगर परिषद

पटना का मनेर नगर पंचायत को नगर परिषद किया गया। वही लखीसराय के बड़हरिया नगर पंचायत अब नगर परिषद में तब्दिल हो गया है। सहरसा नगर परिषद अब नगर निगम हो गया है। मुजफ्फरपुर नगर निगम के क्षेत्र का भी विस्तार किया गया है व जमुई जिले का नगर पंचायत झाझा नगर परिषद हो गया है। मधुबनी में झंझारपुर नगर पंचायत और नालंदा में इस्लामपुर नगर पंचायत भी अब नगर परिषद हो गया है।

आगे बात करते हैं पश्चिम चंपारण की, पश्चिम चंपारण में योगपट्टी नगर पंचायत का नाम मच्छरगामा नगर पंचायत करने को मंजूरी दी गयी है। मधुबनी नगर निगम में ग्राम पंचायत मगरोनी के उत्तरी वार्ड संख्या एक-दो और वार्ड संख्या रघुनी देहट के वार्ड संख्या 8 से 13 को नगर निगम में सम्मलित कर दिया गया है ।

किशनगंज में नगर पंचायत पोआखरी में एक राजस्व ग्राम को सम्मलित किया गया है। नवादा के नगर परिषद हिसुआ में रेपुरा को जोड़ दिया गया है। दरभंगा के नगर पंचायत कमतौल में ग्राम पंचायत अधियारी दक्षिणी के वार्ड संख्या 14 और राजस्व ग्राम हेसरी को सम्मलित कर दिया गया है। अब से इसका नया नाम नगर पंचायत कमतौल अधियारी होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *