Heat will break 34 year old record in Bihar

बिहार में गर्मी तोड़ेगी 34 साल पुराना रिकॉर्ड, ये है मौसम विभाग का अनुमान, आईये जाने

बिहार में लोग पिछले 4-5 दिनों से भीषण गर्मी के प्रकोप से काफी परेशान हैं। दरअसल लगातार शुष्क पछुआ हवा चलने से मौसम ने तल्ख तेवर अख्तियार किया हुआ है। अब तक मार्च में अधिकतम तापमान 27 मार्च 1988 को भागलपुर में दर्ज किया गया था।

इस दिन भागलपुर का तापमान अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन जिस तरीके का मौसम है, उसमें मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

Severe heat in Bihar for last 4-5 days
बिहार में पिछले 4-5 दिनों से भीषण गर्मी

आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना

पिछले 19 मार्च को ही बांका का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वैसे रविवार को बांका में पुरवइया चलने से अधिकतम तापमान गिरकर 40.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था।

Heat wave likely in coming days
आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना

पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना है। इस महीने के अंत यानी 31 मार्च तक इसी तरह का मौसम बिहार में देखने को मिलेगा। यानी मार्च महीने में 34 साल का पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है।

बिहार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा

रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया था जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में इस बात की संभावना जताई गई है, कि अगले तीन दिनों में बिहार का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है।

Maximum temperature in the state crosses 40 degrees
बिहार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा

24 मार्च तक पटना के अलावा पूरे बिहार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा।

बिहार में तूफान का असर नहीं

अगर रविवार की बात कर लें तो पटना का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री अधिक है।

वैसे बंगाल की खाड़ी में साल के पहले चक्रवाती तूफान आसनी ने दस्तक दे दी है। लेकिन पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो इस तूफान का असर फिलहाल बिहार में देखने को नहीं मिलेगा। यह तूफान अंडमान निकोबार की तरह बढ़ता जा रहा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *