Holiday Calendar for 2022 released for colleges and schools of Bihar

बिहार के कॉलेज और स्कूलों के लिए जारी हुआ 2022 का ‘हॉलिडे कैलेंडर’, जाने पूरा शेड्यूल

बिहार के कॉलेज और स्कूलों के लिए जारी हुआ 2022 का ‘हॉलिडे कैलेंडर’, जाने पूरा शेड्यूल- 2022 आने जा रहा है और लोग जानने में उत्सुक हैं की आने वाले नए साल में कितने दिन का अवकास निर्धारित किया गया है बिहार में । तो चलिए इसपर विस्तार में जानते हैं और आपको बताते हैं की बिहार के कॉलेज और स्कूलों के लिए जारी 2022 का ‘हॉलिडे कैलेंडर’ में कितने दिन और कब कब मिलेगा छुट्टी

बिहार 2022 का ‘हॉलिडे कैलेंडर’ जारी

हर साल की तरह इस साल भी बिहार सरकार ने 2022 के लिए हॉलीडे कैलेंडर को जारी कर दिया गया है, और इस हॉलिडे कैलेंडर में राज्य में अवस्थित विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में लागू होने वाले अवकाश की तिथि और दिन दर्शाया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि साल 2022 में कुल 82 दिन छुट्टी मिलेंगे। इस होलीडे कैलेंडर को मंगलवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने जारी किया।

1 से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी

जारी नए कैलेंडर के अनुसार यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में टीचर्स और कर्मचारियों के लिए 82 दिन तक छुट्टी में 8 दिन रविवार के होंगे और 74 दिन सप्ताह के अन्य दिनों में छुट्टी रहेगी । 1 से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी, त्योहार, जयंती व अन्य अवसरों को मिलाकर कुल 52 दिन छुट्टी रहेगी ।   

ये है हॉलिडे शेड्यूल

  • 26 जनवरी – स्वतंत्रता दिवस
  • 5 फरवरी – वसंत पंचमी
  • 1 मार्च – महाशिवरात्रि
  • 16 से 19 मार्च – होली
  • 22 मार्च – बिहार दिवस
  • 10 अप्रैल – राम नवमी
  • 14 अप्रैल – भीमराव आंबेडकर जयंती
  • 1 मई – मई दिवस
  • 3 मई – ईद उल फितर
  • 10 जुलाई – बकरीद
  • 9 अगस्त – मोहर्रम
  • 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
  • 18 अगस्त – जन्माष्टमी
  • 26 सितम्बर – दुर्गापूजा कलश स्थापना
  • 2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती
  • 3,4 और 5 अक्टूबर – दुर्गापूजा
  • 24 अक्टूबर – दिवाली
  • 30 अक्टूबर – छठ पूजा
  • 31 अक्टूबर- छठ पूजा
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस डे

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *