अच्छी खबर: श्रेष्ठ विद्यालय की श्रेणी में अररिया जिले के 100 सरकारी स्कूल, देखिए लिस्ट
अररिया जिले के लिए अच्छी खबर ये है कि जिले के सौ प्रारंभिक स्कूलों को ‘श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में चयन किया गया है। ये सभी प्रारंभिक स्कूल हैं। यू-डाइस में उपलब्ध कराये गए आंकड़े व बीईओ के परामर्श के बाद इन विद्यालयों का सेलेक्शन हुआ है। अररिया के इन चयनित विद्यालयों में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण व सुविधा पर विशेष नजर रहेगी। स्कूलों में किचेन गार्डन तो शुरू होंगे ही, बाला पेंटिंग्स अलग जलवा बिखेरेगी।
पंजियों का नियमित रूप बेहतर व व्यवस्थित ढंग से संधारण किया जाएगा। आईवीआरएस का भी नियमित रूप से जवाब अंकित किया जाएगा। विद्यालय के रसोई घर की साफ-सफाई एवं रंगरोगन कराई जाएगी। पेयजल स्थलों की भी सफाई होगी। किचेन की दीवाल पर ‘रसोईघर पेंट कराया जाएगा। साप्ताहिक मीनू प्रदशित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण गतिविधियां सुनिश्चित करने का निर्देश
जिन स्कूलों में किचेन गार्डन लायक जमीन न हो वहां गमलों, प्लास्टिक बैग, कंटेनर आदि में मिट्टी भरकर पौधे उगाया जाएगा। कुल मिलाकर ये सौ चयनित स्कूल चकाचक व व्यवस्थित दिखेंगे। यह जानकारी डीईओ राज कुमार ने दी।
इधर डीएम व डीईओ के निर्देश के आलोक प्रधानमंत्री पोषण योजना के डीपीओ अनंत कुमार ने बीईओ, बीआरपी व सबंधित हेडमास्टर को इस संबंध आवश्यक निर्देश दिया है। डीपीओ अनंत कुमार ने बताया कि इन चयनित सौ विद्यालयों में पीएम पोषण पोषण योजनान्तर्गत कई महत्वपूर्ण गतिविधियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए दो माह का समय दिया गया है।

सभी बीआरपी अपने-अपने प्रखंड के सूचीबद्ध स्कूलों का एक माह में न्यूनतम एक बार पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे तथा अन्य बिन्दुओं के अनुपालन के लिए कार्रवाई करेंगे। आईये देखते है चयनित स्कूलों की सूची:
अररिया प्रखंड के चयनित स्कूल
आमवि ककुड़वा, आमवि अररिया आरएस, आमवि अररिया बाजार, उमवि गैयारी, मवि मदनपुर, उमवि जयप्रकाश नगर, प्रावि फरासूत, मवि रजोखर, उमवि तिरहुत बिट्टा, उमवि कुसियारगांव।
रानीगंज प्रखंड के स्कूल
मवि धामा, उमवि नारायणपुर, आमवि गीतवास, आमवि रानीगंज, मवि कोसकापुर, आमवि हसनपुर, मवि लक्ष्मीपुर, मवि कमलपुर, आमवि श्याम लाल टोल, मवि फरकिया, मवि नंदनपुर मिर्जापुर, मवि डोरियारे
जोकीहाट प्रखंड स्कूल
उवि बगडहरा, उमवि जहानपुर, आमवि जोकीहाट, मवि सिसौना, उमवि भंसिया, उमवि भाग तुरकैली, उमवि धापी, उमवि गैरकी
पलासी प्रखंड के स्कूल
उमवि पकरी, मवि मालद्वार, मवि डेहटी, मवि चौरी बरबट्टा, मवि कलियागंज, मवि कनखुदिया, उमवि धनतौला, मवि मजलिसपुर पलासी, आमवि बलुआ डयोढ़ी, मवि बरकुंबा, आमवि पलासी,
सिकटी प्रखंड के स्कूल
उमवि खौरागाछ, मवि तीरा, उमवि ठेंगापुर, उमवि बेंगा, उमवि कौआकोह, मवि सिकटी, मवि लेटी, आमवि बरदाहा, आमवि मसुंडा, मवि पलासमणी, मवि सुहागमाड़ो, कमवि भपटिया, मवि पोखरिया आमगाछी।
कुर्साकांटा प्रखंड के स्कूल
मवि कुआड़ी, उमवि कपरफोड़ा, उमवि कल्हुआ बखरी, मवि कल्हुआ, आमवि कुर्साकांटा, उमवि पगडेरा, उमवि सौरगांव, उमवि वीरवन, उमवि हरिरा, उमवि मधुबनी।
फारबिसगंज प्रखंड के स्कूल
मवि हसकोसा, मवि सहबाजपुर, मवि मझुआ गोपालपुर, उमवि टेढ़ी मुसहरी, मवि कुठवा लक्षमीपुर, उमवि समौल, आमवि ढोलबज्जा, उमवि बारा, मवि सिरसिया, उमवि भागपरवाहा, उमवि पुरंदाहा।
नरपतगंज प्रखंड के स्कूल
मवि खाब्दह मेहता टोला, मवि नोनिया टोला चकला, मवि अमरौरी, प्रावि किशोरी मुखिया टोला, मवि पलासी, मवि खाब्दह डूमरिया, मवि रेवाही गोहाटी, मवि सोनापुर, मवि पथरदेवा, मवि दरगाहीगंज, आमवि नरपतगंज, कमवि नरपतगंज, मवि गढ़गामा।
भरगामा प्रखंड के स्कूल
मवि भटगामा, उमवि रहड़िया, उमवि भरना, उमवि बढ़हुआ, मवि सिमरबनी, मवि सिरसिया कला, उमवि गम्हरिया मुरयारी टोला, मवि महथावा, मवि पैकपार, उवि रघुनाथपुर पूरब, उमवि आदिरामपुर व मवि जयनगर।
