खूबसूरत वादियों से घिरा है भारत का ये आखिरी गाँव, स्वर्ग से कम नहीं है यहाँ का नजारा
क्या आपको पता है की भारत का आखिरी गाँव किसे कहा जाता है और ये कहाँ है? वहां का नजारा कैसा है? और केवल इतना ही नहीं भारत के इस अंतिम गाँव से सीधा स्वर्ग का रास्ता जाता है। तो आईये जानते है भारत के इस अनोखे और अंतिम गाँव के बारे में………………
View this post on Instagram
दरसअल हम बात कर रहे है भारत के आखिरी गांव कहे जाने वाले माणा गाँव के बारे में जिसे देखने के लिए न केवल देसी बल्कि विदेशी पर्यटकों भी अधिक संख्या में पहुंचते है।
View this post on Instagram
उत्तराखंड के चमोली जिले में जब आप बद्रीनाथ (Badrinath) से भी तीन किलोमीटर की ऊंचाई पर जाएंगे तो आपको एक गांव मिलेगा। इस गांव को माणा गांव (Mana Village) के नाम से जाना जाता है।
ये गांव चीन की सीमा से लगा हुआ है और भारत का आखिरी गांव है। यहाँ पर एक दुकान भी है, जहां पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है ‘हिंदुस्तान की आखिरी दुकान’।
View this post on Instagram
उत्तराखंड (Uttrakhand) घूमने आने वाले लोग जब भी बद्रीनाथ धाम जाते हैं, तो माणा गांव जरूर घूमते हैं क्योंकि यहां का इतिहास काफी दिलचस्प है।
माणा गांव हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है और जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई करीब 19,000 फुट की है। इस गांव में रडंपा जाति के लोग रहते हैं। यहां पर लगभग 60 मकान ऐसे हैं जो लकड़ी से बने हुए हैं।
View this post on Instagram
माणा गांव का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि पांडव इसी रास्ते से स्वर्ग की ओर गए थे। महाभारत काल का बना हुआ एक पुल आज भी मौजूद है, जिसे ‘भीम पुल’ के नाम से जाना जाता है।
सरस्वती नदी बेशक विलुप्त हो चुकी है, लेकिन आपको माणा गांव में आज भी इसके दर्शन हो जाएंगे। यहां गांव के आखरी छोर पर चट्टानों के बीच से एक झरना गिरता हुआ दिखाई देता है। इसका पानी कुछ दूर जाते ही अलकनंदा नदी में मिलता है। इसे सरस्वती नदी का उद्गम स्थल माना जाता है।
View this post on Instagram
ऐसा कहा जाता है कि जब पांडव इस गांव से होते हुए स्वर्ग जा रहे थे तो उन्होंने यहां मौजूद सरस्वती नदी से रास्ता मांगा था, लेकिन सरस्वती ने उन्हें रास्ता नहीं दिया। इसके बाद महाबली भीम ने दो बड़ी-बड़ी चट्टानों को उठाकर नदी के ऊपर रखकर अपने लिए रास्ता बनाया और इस पुल को पार करके वे आगे बढ़े। इसी पुल को भीम पुल कहा जाता है।
View this post on Instagram
इसी गांव में व्यास गुफा भी है। कहा जाता है कि इसी गुफा में वेद व्यास जी ने महाभारत को मौखिक रूप से बोला था और भगवान गणेश ने इसे लिखा था।
View this post on Instagram
माणा गांव जड़ीबूटियों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां मिलने वाली सभी जड़ी-बूटियां सेहत के लिहाज से बहुत लाभकारी हैं। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस गांव में आता है, उसकी गरीबी दूर हो जाती है।
