बिहार में सैंड आर्ट बनाकर नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई, आदिशक्ति के नाम से दी शुभकामनाएं

देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू को पूरे देश से बधाई और शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं। इसी क्रम में छपरा के कलाकार अशोक कुमार ने सैंड आर्ट के माध्यम से कलाकृति उकेर प्रथम नागरिक को शुभकामनाएं व बधाईयां दी है।

Congratulations to the new President by making sand art
सैंड आर्ट बनाकर नई राष्ट्रपति को दी बधाई

सरयू नदी के तट पर तीन दिनों की कड़ी मेहनत के बाद शनिवार को द्रौपदी मुर्मू की बालू की आकृति उकेरी गई है। अशोक की इस कलाकृति को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। बेहद सुंदर और स्पष्ट बालू की आकृति सभी देखने वालों को अपनी तरफ सम्मोहित कर रही है।

Ashok Kumar engraved artwork through sand art and congratulated the first citizen
अशोक कुमार ने सैंड आर्ट के माध्यम से कलाकृति उकेर प्रथम नागरिक को शुभकामनाएं व बधाईयां दी

आदिवासी समाज की पहली महिला राष्ट्रपति

अशोक ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े गणराज्य का प्रथम नागरिक बनना अपने आप मे एक अकल्पनीय बात है। उसमें भी एक सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के जंगली परिवेश से आने वाले आदिवासी महिला का बनना पूरे विश्व को समानता का संदेश देता है।

sand artist ashok kumar
सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार

आदिवासी समाज की पहली महिला का राष्ट्रपति बनना हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शाता है। इसीलिए इस प्रोजेक्ट को आदिशक्ति नाम दिया गया है।

photo of art being made
कलाकृति बनने के दौरान की तस्वीर

आदिवासी समाज की बेटी देश की राष्ट्रपति बनी

उन्होंने कहा कि उड़ीसा के जंगलों से निकल आदिवासी समाज की बेटी देश की राष्ट्रपति बनी है। यह उनके जीवटता और कर्मठता का प्रतीक है। आदिवासी समाज में बड़ा होना एक बहुत बड़ा संघर्ष माना जाता रहा है।

school children came to see the artwork
कलाकृति देखने आए स्कूली बच्चे

वहां से एक महिला शिक्षक नेता, मंत्री, राज्यपाल और उसके बाद राष्ट्रपति बनती है। यह समाज से लिए सुखद संदेश है।

perfection ias upsc batch
प्रमोटेड कंटेंट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *