upsc 2021 topper list

UPSC रिजल्ट 2021 में बेटियों का जलवा कायम, श्रुति शर्मा टॉपर, टॉप 10 में 4 लड़कियां, देखे लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट सोमवार को डिक्लेयर किया गया। जिसमें श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की। टॉप करने वाली श्रुति बिजनौर में जन्मी हैं और दिल्ली से हिस्ट्री की पढ़ाई की है। जबकि दूसरी रैंक अंकिता अग्रवाल ने और तीसरी रैंक गामिनी सिंगला के नाम रही। टॉप-10 रैंक होल्डर्स में से 4 लड़कियां रहीं। साल 2021 के रिजल्ट में टॉप 10 में 5 लड़कियां थीं।

Girls continue to shine in UPSC Result 2021
UPSC रिजल्ट 2021 में बेटियों का जलवा कायम

685 कैंडिडेट्स का चयन

संघ लोक सेवा आयोग की रिजल्ट लिस्ट के मुताबिक, 685 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। इनमें से 180 IAS, 37 IFS और 200 IPS के लिए पास हुए हैं। सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन UPSC ने तीन राउंड- प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया। इनके अलावा 80 उम्मीदवारों की दावेदारी प्रोविजनल है।

दिल्ली में पढ़ी हैं UPSC टॉपर श्रुति

श्रुति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में (JNU) में एडमिशन लिया।और डिग्री हासिल करने के लिए दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (डीएसई) में दाखिला लेने के लिए जेएनयू छोड़ दिया।

upsc topper shruti sharma
UPSC टॉपर श्रुति शर्मा

वे अपनी सफलता का श्रेय जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) को देती हैं। शर्मा के अलावा, 23 अन्य छात्रों ने भी जामिया आरसीए से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर

पहला स्थान – श्रुति शर्मा

दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल

तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला

चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा

पांचवां स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी

छठा स्थान – यक्ष चौधरी

सातवां स्थान – सम्यक एस जैन

आठवां स्थान – इशिता राठी

नौवां स्थान – प्रीतम कुमार

दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

upsc_2021_toppers_list
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर

ऐसा था एग्जाम का ओवर ऑल शेड्यूल

UPSC CSE-2021 प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को हुई थी। जिसका रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी हुआ। मेन्स एग्जाम 7 से 16 जनवरी 2022 तक चला था। जिसके रिजल्ट 17 मार्च 2022 को आए थे। इसके बाद तीसरे राउंड इंटरव्यू का दौर 5 अप्रैल को शुरू होकर 26 मई तक चला। इसके बाद 30 मई को फाइनल रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया।

UPSC Third Rank Holder Gamini Singla
UPSC थर्ड रैंक होल्डर गामिनी सिंगला

पिछले साल टॉप 10 में 5 लड़कियां थीं शामिल

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में पांच लड़कियों ने बाजी मारी थी। इनमें से जागृति अवस्थी की सेकंड रैंक थी। उन्होंने 1052 अंक हासिल किए थे। तीसरे स्थान पर अंकिता जैन, पांचवें स्थान पर ममता यादव तो 6 नंबर पर मीरा के ने नाम कमाया। वहीं अपाला मिश्रा को 9 वीं रैंक मिली थी।

इस वेबसाइट पर देखें UPSC CSE Result

  • upsconline.nic.in
  • upsc.gov.in

ऐसे चेक करे रिजल्ट

स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर क्लिक करें।

स्टेप 2: होम पेज पर मौजूद UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: पीडीएफ पैटर्न में अंतिम परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 4: परिणाम और रोल नंबर की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।

स्टेप 5: आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *