View of Ram temple of Ayodhya will be seen in Bihar

बिहार में दिखेगा अयोध्या के राम मंदिर का नजारा, दो साल बाद धूम धाम से मनेगा त्यौहार

बिहार के भागलपुर जिले में इस दुर्गा पूजा अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन होने वाले है। शहर में दो साल बाद धूम धाम से दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जायगा। जानिए खबर।

जानकारी के लिए बता दें कि दुर्गा पूजा को लेकर शहर के मारवाड़ी पाठशाला में अयोध्या के राम मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाए जा रहे है। यहाँ शहर का सबसे बड़ा पंडाल बन रहा है।

बिहार में दिखेगा अयोध्या के राम मंदिर का नजारा

इस बार का पंडाल कुछ खास होने वाला है। भागलपुर के लोग जब मारवाड़ी पाठशाला में मां दुर्गा के दर्शन करने जायेंगे तो उन्हे वहां राम मंदिर के झलक देखने को मिलेगा। इसके अलावा शहर में कुल 70 से अधिक जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Maa Durga will be seen in Marwari Pathshala
मारवाड़ी पाठशाला में मां दुर्गा के होंगे दर्शन

जानकारी के मुताबिक 25 जगहों पर भव्य पंडाल बनाए जा रहे है। इन सभी 25 जगहों के पंडाल को अलग अलग जगहों के स्वरूप दिए जा रहे है। जो देखने में वाकई मनमोहक होने वाला है।

नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से 

इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। उसी दिन कलश की स्थापना की जाएगी। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:20 से 10:19 बजे तक है। वरिष्ट पुजारी बताते है कि इस बार मां जगदम्बा का आगमन हाथी पर होने वाला है।

हाथी पर माता का आगमन का संयोग कई वर्षो के बाद बना है। इसका मतलब है कि अच्छी बारिश होना,जिससे किसानों को खेती में काफी लाभ मिलेगी। वही इस बार नवरात्रि का समापन 5 अक्टूबर को विजय दशमी के साथ होगी।

दो साल बाद धूम धाम से मनेगा त्यौहार

महासमिति के अध्यक्ष अभय कुमार घोष के द्वारा मिली जानकारी शहर में दो साल बाद धूम धाम से दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। जिसको लेकर पूरे शहरवासी काफी ज्यादा उत्साहित है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी पूजा समिति अपने पंडाल को अलग अलग स्वरूप दे रहे है।

साथ ही उनका कहना है कि पूजा समिति ने ठाना है कि पूजा के दौरान हमलोग नशामुक्त भागलपुर के लिए भी लोगो को जागरूक करेंगे। जिससे हमारे शहर का नाम हो सके,यहां के लोग नशा से छुटकारा पा सके।

मतदान के लिए किया जायेगा जागरूक

महासमिति के अध्यक्ष अभय कुमार ने नगर पालिका के चुनाव को लेकर सभी मतदाता को जागरूक करने की भी बात कही है। आगे उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा कर्तव्य है और हमे उसका पालन करना चाहिए। हमलोग पूजा में लोगो को 100%मतदान के लिए भी जागरूक करेंगे।

bpsc batch perfection ias
प्रमोटेड कंटेंट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *