28 lakh 79 thousand ration cards canceled in Bihar

बिहार में 28 लाख 79 हजार राशन कार्ड हुए रद्द, इन कारणों से कार्ड हो रहे निरस्त, देखिए लिस्ट

बिहार में 28 लाख 79 हजार 116 राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले राशनकार्ड धारकों के राशन कार्ड रद्द किए जा रहे है। इसके तहत बिहार के सभी 38 जिलों में बड़े पैमाने पर राशन कार्ड की जांच कर उन्हें रद्द किया जा रहा है। अभी फिलहाल राज्य में वर्तमान में राशन कार्डधारियों की संख्या 1 करोड़ 81 लाख हैं।

Ration cards are being checked and canceled on a large scale in all 38 districts of Bihar
बिहार के सभी 38 जिलों में बड़े पैमाने पर राशन कार्ड की जांच कर उन्हें रद्द किया जा रहा

31 मई तक चलेगा अभियान

खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव विनय कुमार ने सभी जिलों के डीएम को 31 मई तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में शामिल अपात्रों के राशन कार्ड को रद्द करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

Campaign to cancel ration card will run till 31st May
राशन कार्ड को रद्द करने के लिए 31 मई तक चलेगा अभियान

राशन कार्ड रद्द होने का सबसे अधिक असर वैसे परिवारों पर होगा जो मामूली त्रुटियों के कारण सरकारी राशन से वंचित हो जाएंगे। वहीं, सरकारी कार्यालयों में संविदा पर काम करने वालों पर भी इस का असर होगा।

10 हजार से अधिक आय है तो रद्द होगा राशन कार्ड

विभागीय सूत्रों के अनुसार वैसे व्यक्ति जिनकी आय मासिक 10 हजार से अधिक है तो उनका राशन कार्ड रद्द किया जाएगा। विभाग की मानें तो चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी, आयकर भरने, एक सिंचाई वाले उपकरण के साथ ढाई एकड़ सिंचित भूमि, पांच एकड़ सिंचित भूमि, व्यावसायिक टैक्स भरने या अन्य संसाधनों से संपन्न लोगों को राशन कार्ड का लाभ नहीं दिया जाना है।

Ration card will be canceled if income is more than 10 thousand
10 हजार से अधिक आय है तो रद्द होगा राशन कार्ड

लेकिन कई ऐसे परिवार भी हैं जो अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों का राशन कार्ड रद्द होगा। उधर, राशन कार्ड रद्द होने की सूचना पर अपात्र लाभुकों में हड़कंप है।

पटना में अबतक इतने राशन कार्ड रद्द हुए

राज्य में एक दिन पूर्व तक समस्तीपुर में सर्वाधिक 2 लाख 46 हजार 935 राशन कार्ड रद्द किए गए। वहीं, पूर्वी चंपारण में 2 लाख 36 हजार 335 राशन कार्ड रद्द किए गए है। मुजफ्फरपुर में 1 लाख 99 हजार 349 तो पश्चिमी चंपारण में 1 लाख 55 हजार 889 राशन कार्ड को रद्द किया गया है। पटना में अबतक 31 हजार 490 राशन कार्ड को रद्द किया गया है।

किस जिले में कितने राशन कार्ड अबतक हुए रद्द

जिला रद्द राशन कार्ड

अररिया 66,000

अरवल 13,783

औरंगाबाद 88,027

बांका 19,320

बेगूसराय 1,36,167

भागलपुर 86,604

भोजपुर 63,268

बक्सर 51,561

दरभंगा 1,08,983

गया 40,434

गोपालगंज 75,765

जमुई 25,991

जहानाबाद 45,505

कैमूर 15,134

कटिहार 98,531

खगड़िया 42,340

किशनगंज 37,592

लखीसराय 24,160

मधेपुरा 31,906

जिला रद्द राशन कार्ड

मधुबनी 75,264

मुंगेर 31,492

मुजफ्फरपुर 1,99,349

नालंदा 72,240

नवादा 70,531

पं चंपारण 1,55,889

पटना 31,490

पूर्वी चंपारण 2,36,335

पूर्णिया 28,773

रोहतास 27,157

सहरसा 59,432

समस्तीपुर 2,46,935

सारण 84,647

शेखपुरा 39,592

शिवहर 31,861

सीतामढ़ी 99,095

सीवान 1,11,731

सुपौल 56,501

वैशाली 1,49,731

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *