8 trains including Anand Vihar Express canceled

1 दर्जन से अधिक ट्रेनें आज रहेंगी प्रभावित, ‘आनंद विहार एक्सप्रेस’ समेत 8 ट्रेन रद्द, देखिये लिस्ट

मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यह खबर देखनी चाहिए। बाघ एक्सप्रेस समेत करीब 1 दर्जन से अधिक ट्रेन आज प्रभावित रहेंगी।

आज राज्य भर के करीब 8 ट्रेन रद्द रहेगी। इसको लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से सूचना जारी की गई है। आप नीचे रद्द ट्रेनों की लिस्ट देख सकते हैं।

रद्द ट्रेनों की सूची

  • गाड़ी संख्या 15529 सहरसा – आनंद विहार टर्मिनस आज सहरसा से रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 05615 उदयपुर सिटी -गुवाहाटी स्पेशल आज उदयपुर सिटी से रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 04654 अमृतसर – न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल आज अमृतसर से रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 12538 बनारस – मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस आज बनारस से रद्द रहेगी
  • गाड़ी सं. 12537 मुजफ्फरपुर – बनारस आज मुजफ्फरपुर से रद्द रहेगी।
  • गाड़ी सं. 05040/05039 गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल – गोरखपुर एवं नरकटियागंज से आज रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 05096 / 05095 गोरखपुर – नरकटियागंज स्पेशल आज रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 05498/05497 नरकटियागंज – गोरखपुर स्पेशल आज रद्द रहेगी

परिवर्तित मार्ग से चलेगी कुछ ट्रेनें

कटिहार से आज चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं0-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलेगी। इससे हजारों यात्री प्रभावित होंगे।

अमृतसर से आज चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-प्रयागराज जं0-बनारस- वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।

बरौनी से आज चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल भी परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी- वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं0-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलेगी।

नई दिल्ली से आज चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रैन परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-प्रयागराज जं0-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलेगी।

दरभंगा से आज चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-जौनपुर-शाहगंज-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी- ऐशबाग के रास्ते होगा।

नई दिल्ली से आज चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल परिवर्तित मार्ग ऐशबाग- बाराबंकी- अयोध्या कैण्ट-शाहगंज- जौनपुर-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलेगी।

रक्सौल से आज चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस रक्सौल से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर परिचालन किया जायेगा।

दरभंगा से आज चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस दरभंगा से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
काठगोदाम से आज 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस काठगोदाम से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *