ग्रेजुएट चायवाली से मिलने पहुँची भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, एक कप चाय के लिए दिए इतने रुपए

पटना की मशहूर ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता अब देश में पहचान की मोहताज नहीं रही। अपने सराहनीय कदम के लिए देश भर में मशहूर हो चुकी है। अब तो कलाकार भी प्रियंका से मिलने पटना पहुंचे लगे हैं।

akshara singh meet graduate chaiwali
ग्रेजुएट चायवाली से मिलने पहुँची भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

इसी क्रम में भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के बोरिंग कनाल रोड स्थित चाय के स्टॉल पर पहुंची और चाय पी। ये नजारा देख मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रेजुएट चायवाली से मिलने पहुँची भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

अक्षरा ने इस दौरान प्रियंका के इस काम की खूब सराहना की। इस दौरान अक्षरा ने एक कप चाय के बदले प्रियंका को 2100 रुपए दिए। प्रियंका ने वो पैसे लेने से भी मना किया। मगर अक्षरा सिंह ने कहा कि ‘ये आशीर्वाद है, रख लो और इतना नाम कमाओ कि अगली बार जब मैं ये चाय पीने आऊ तो इसके और भी ज्यादा कीमत दूं।’

अक्षरा ने एक कप चाय के बदले प्रियंका को 2100 रुपए दिए

अक्षरा ने कहा प्रियंका को देख कर गर्व

इस दौरान अक्षरा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘प्रियंका की हाथ से बनी चाय पी। ये बहुत ही ज्यादा टेस्टी है। घर में जो चाय पीते हैं, ये उससे भी ज्यादा टेस्टी है।

Akshara said proud to see graduate chaiwali Priyanka
अक्षरा ने कहा ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका को देख कर गर्व

अक्षरा ने कहा कि देश की बेटियां आगे बढ़ रही है। ये देख कर बहुत खुशी होती है। सभी लड़कियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रियंका को देख कर गर्व महसूस होता है।

महिला ट्रैफिक पुलिस लगी खिंचवाने फोटो, लगा जाम

There was a crowd of spectators who loved Akshara Singh.
अक्षरा सिंह को चाहने वाले दर्शकों की भीड़ लग गई

इधर, अक्षरा सिंह को चाहने वाले दर्शकों की भीड़ लग गई। वहां मौजूद ट्रैफिक महिला पुलिस खुद अक्षरा सिंह के साथ सेल्फी लेने लगी। इसकी वजह से वहां लंबा जाम लग गया और सारी गाड़ियां वहीं रुक गई। जब अक्षरा सिंह वहां से चली गई, तब जाम खत्म हुआ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *