सुनिए भोजपुरी का पहला रैप सांग, बिहारी रैपर सुजान्त बोले- भोजपुरी उनका स्वाभिमान है, नेहा सिंह राठौर ने भी की तारीफ़
भोजपुरी गानों की अश्लिलता से सभी परेशान हैं। इसको लेकर कई लोग आवाज भी उठा रहे हैं। ऐसे में बिहारी युवा रैपर ने भोजपुरी के स्वाभिमान को फिर से दिलाने कि लिए भोजपुरी का पहला रैप सांग गाया है।
गाने के बोल हैं खून से बिहारी बहे सांस में बिहार…सुजांत ने कहा कि वीडियो बनाने का पर्पस लोगों को ये बताना है कि भोजपुरी भाषा में सिर्फ गंदे और अश्लिल गीत ही नहीं बन रही है। हमलोगों ने भोजपुरी के स्वाभिमान को फिर से वापस दिलाने की छोटी सी कोशिश की है।
ये हैं गाने के बोल
दाल-भात बा पंसद, लिट्टी चोखा से बा प्यार…
तूत कहे संडे, मंडे हम कहीं इतिवार…
हार ना पंसद, जीत भरल हमर खून में…
हम खून से बिहारी, सांस में बिहार….
खून से बिहारी, बहे सांस में बिहार…
नेहा सिंह राठौर ने की तारीफ, शेयर किया पोस्टर
युवा रैपर सुजांत और उसकी टीम के इस प्रयास की सराहना सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है। यूपी में का बा की गायिका नेहा सिंह राठौर ने इनलोगों के प्रयास की सराहना की है। नेहा सिंह राठौर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा की सारे भोजपुरी गाने अश्लील नहीं होते। अच्छी चीजों का खूलकर समर्थन और गंदी चीजों का खूल का बहिष्कार करें।
दो दिनों में 3 के गया व्यू
सुजांत ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल सुजांत पर अपलोड किया है। वीडियो को दो दिनों में 3 के का व्यू मिल रहा है। इससे पहले वह अग्निपथ योजना पर वीडियो बनाकर शेयर किया था, जो कि काफी वायरल हुआ था।