boys toppers in bihar board inter

बिहार बोर्ड इंटर में बेटे टॉपर्स ओवरऑल रिजल्ट में बेटियां आगे, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार बोर्ड की ओर से जारी इंटर के रिजल्ट में अबकी बार टॉपर की लिस्ट में बेटों का जलवा रहा। इस बार साइंस ,आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कों ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। वहीं राज्य में 482 अंक और 96.4% अंक के साथ संगम राज राज्य भर में ओवर ऑल टॉपर रहे। ओवरऑल टॉप-5 में इस बार कुल 29 बच्चे शामिल हुए। इसमें 21 लड़के और 8 लड़कियां हैं। आर्ट्स के टॉप-5 में शामिल कुल 6 बच्चों में 4 लड़कियां, जबकि कॉमर्स के टॉप-5 में 10 बच्चे जगह बनाने में कामयाब हुए। इसमें मात्र 2 लड़कियां हैं।

वहीं साइंस के टॉप-5 में 13 बच्चे शामिल हुए हैं, इनमें 11 लड़के हैं। वहीँ ओवरऑल रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। इंटर की परीक्षा में इस बार कुल 13 लाख 25 हजार 749 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें 6 लाख 83 हजार 920 लड़के व 6 लाख 41 हजार 829 छात्राएं थी। इनमें लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 82.39% और लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 78.04% रहा।

Bihar Board Inter Result 2022 released
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 जारी

सबसे ज्यादा कॉमर्स में बच्चे हुए उत्तीर्ण

बिहार में जहां कॉमर्स में सबसे अधिक 90.38% बच्चे पास हुए हैं। वहीं साइंस में 79.81% और आर्ट्स में 79.53% बच्चे पास हुए हैं। वहीं सबसे अधिक 2 लख 65 हजार 218 बच्चे साइंस में फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं तो 90, 350 बच्चे आर्ट्स में थर्ड डिविजन से उत्तीर्ण हुए हैं।

bihar board 12th subject wise passed candidates 2022
बिहार बोर्ड 12वीं विषयवार उत्तीर्ण अभ्यर्थी 2022

सबसे अधिक 1,82, 919 बच्चे साइंस में सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल कुल स्टूडेंट्स में 34.10% फर्स्ट डिविजन से जबकि 38.53% सेकेंड डिविजन से और 7.5% बच्चे थर्ड डिविजन से पास हुए हैं।

ये हैं बिहार बोर्ड इण्टर टॉपर्स की सूची

Bihar Board Inter Toppers List 2022
बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स सूची 2022

आर्ट्स के टॉप-5

  • संगम राज  – 96.4%
  • श्रेया कुमारी – 94.2%
  • ऋतिका रत्ना – 94%
  • रात रानी कुमारी – 93.8%
  • शराफत आलम – 93.2%
  • ममता कुमारी – 93.2 %

कॉमर्स के टॉप -5

  • अंकित कुमार गुप्ता – 94.6 %
  • विनित सिन्हा – 94.4%
  • पियूष कुमार – 94.4 %
  • मुस्कान सिंह – 94%
  • अंजलि कुमारी – 94%
  • सुधांशु रंजन – 93.8%
  • मो. आकिब – 93.6%
  • मो. इतेखाब आलम – 93.6%
  • मो. अम्मार अशहद – 93.6%
  • कमलेश मुखिया – 93.6%

साइंस के टॉप-5

Arjun Kumar the second topper of science celebrating with his family after the result
रिजल्ट आने के बाद अपने परिजनों के साथ जश्न मनाते साइंस के सेकेंड टॉपर अर्जुन कुमार
  • सौरव कुमार – 94.4 %
  • अर्जुन कुमार – 94.4%
  • राज रंजन – 94.2 %
  • सेजल कुमारी – 94% ‌
  • विष्णु कुमार – 93.8%
  • शुभम कुमार वर्मा – 93.8%
  • संजीत कुमार – 93.8%
  • लौकेश कुमार – 93.8%
  • गौतम कुमार झा – 93.8%
  • स्वाति कुमारी – 93.8%
  • अंशुल कुमार – 93.6%
  • विद्यानंद कुमार – 93.6%
  • शिवदयाल कुमार – 93.6%

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *