बिहार: ले चली घुमाए बुलेट पर जीजा, गाने के बाद साली को लेकर जीजा फरार, पढ़े प्यार की अनोखी दास्तान
बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्यार का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। रील बनी मंदिर के गेट पर जीजा, ले चली घुमाए बुलेट पर जीजा…भोजपुरी गाने की धूम के बीच साली को लेकर जीजा फरार हो गया। बेला थाना क्षेत्र में साली के चक्कर में अपनी गर्भवती पत्नी को उस हाल में छोड़कर साली को लेकर फरार होने के चर्चे आम हो गए हैं। जितना मुंह उतनी बातें हो रही हैं। लड़की की मां ने छोटी बेटी को शादी की नीयत से अगवा करने का आरोप लगाया है। उनको आशंका है कि दामाद कहीं अपनी पत्नी को छोड़ उससे शादी न रचा ले। इस मामले में बेला थाने में केस भी दर्ज हो गया है।
साली और जीजा एक दूसरे की चाहत में दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। इस घटना की चर्चा इलाके के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी तेजी से हो रही है। और हो भी क्यों न दोनों ने काम ही कुछ ऐसा किया। महिला ने अपने दामाद नवीन के साथ उसके पिता हिलीस राय के अलावा चितरंजन राय एवं रागिनी देवी नामक महिला को भी इस केस में लपेटा है।
घर लौटने पर जीजा-साली दोनों दिखाई नहीं पड़े
पुलिस के मुताबिक, महिला का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बड़ी पुत्री की शादी नवीन के साथ हुई। वह गर्भवती है जिसके कारण मायके में ही रह रही है। मायके में रहने के कारण दामाद का भी आना-जाना लगातार बना रहता था। 19 नवंबर को उसका दामाद फिर ससुराल पहुंचा। 21 नवंबर को घर के सदस्य खेत में काम करने गए। घर में बड़ी पुत्री, दामाद एवं मंझली पुत्री थी। शाम को खेत से घर लौटने पर जीजा-साली दोनों दिखाई नहीं पड़े।
![le chali ghumaye bullet par jija](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2021/12/le-chali-ghumaye-bullet-par-jija.jpg)
बाजार में खरीदारी के बहाने फरार
नवीन ने अपनी पत्नी से कहा कि वह साली को बाजार घुमाकर और कपड़े वगैरह खरीदारी कर ले आता है। यहीं बात कहकर दोनों फरार हो गए। घर के सदस्य खेत से वापस लौटे तो बेटी-दामाद को नहीं देखकर उनके बारे में पूछा-कहां गए हैं। इंतजार में ही शाम से रात हो गई। नवीन की पत्नी अपने पति के मोबाइल फोन पर लगातार संपर्क करने की कोशिश करती रही। मोबाइल तो स्विच ऑफ कर चुका था। उसकी सास ने अपने समधी जो होमगार्ड का जवान है उनके मोबाइल पर फोन किया। समधी का फोन रिसीव नहीं हो पाया। इसके बाद पूरा माजरा समझते दे न लगी। और आखिरकार घर की बात थाना पुलिस तक जा पहुंची।