Buy Composite LPG Gas Cylinder at Rs.634 on New Year

नए साल पर 634 रुपये में खरीदें कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर, जाने क्या है खासियत

LPG Cylinder Price January 2022 : नए साल पर आप भी 634 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है, तो ऐसा नहीं है। हम बात कर रहे हैं कंपोजिट सिलेंडर की, जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। दिल्ली में 10 किलोग्राम कंपोजिट गैस सिलेंडर 634 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, लखनऊ में कंपोजिट सिलेंडर के लिए 660 रुपये देने होंगे। हालांकि, रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसे 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर कायम रखा गया है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम में छह अक्टूबर से कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, उससे पहले जुलाई, 2021 से लगभग हर महीने इसकी कीमतों में 100 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो रही थी। वाहन ईंधन, पेट्रोल और डीजल के दाम में भी पिछले दो माह से कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

LPG Cylinder Price January 2022
LPG Cylinder Price January 2022

काॅमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ है सस्ता

IOCL के अनुसार 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 घटकर 1,998.5 हो गई हैं। बता दें, 31 दिसंबर तक 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली वालों को 2,101 रुपये देने होते थे। जहां चेन्नई में अब 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए 2,131 रुपये तो वही मुंबई में 1,948.50 रुपये देने होंगे। नई कीमतें जारी होने के बाद कोलकाता में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2,076 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Commercial gas cylinder has become cheaper
काॅमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ है सस्ता

घरेलू एलपीजी और कंपोजिट सिलेंडर के ताजा रेट

शहर 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर ) 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर के रेट रुपये में
दिल्ली 900 634
मुंबई 900 634
कोलकाता 926 252
चेन्नई 916 645
लखनऊ 938 660
जयपुर 904 637
पटना 998 697
रांची 957 674
आगरा 913 643
इंदौर 928 653
अहमदाबाद 907 639
गोरखपुर 962 677
भोपाल 906 638
पुणे 903 636

स्रोत: इंडियन ऑयल

कंपोजिट सिलेंडर के दो वेरिएंट

composite gas cylinder
कंपोजिट गैस सिलेंडर

वहीं, इंडेन गैस के अनुसार, एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर को दो वेरिएंट में उतारा गया है। बड़ा कंपोजिट सिलेंडर जहां 10 किलोग्राम गैस क्षमता का है, तो वहीं दूसरा सिलेंडर 5 किलोग्राम गैस की क्षमता वाला है। कंपनी के अनुसार इन गैस सिलेंडर को ब्लो माउलडेड हाइ डेंसिटी पॉलीएथिलीन (एचडीपीई) से बनाया गया है।

इसका मतलब है कि आग लगने के बाद भी इस सिलेंडर में कभी भी ब्लास्ट नहीं होगा। इस बड़े कंपोजिट गैस सिलेंडर भार महज 6 किलोग्राम होता है, जो 10 किलो गैस के साथ 16 किलो होता है। एलपीजी के पुराने उपभोक्ता भारी भरकम पुराने सिलेंडर के स्थान पर कंपोजिट सिलेंडर ले सकते हैं।

कंपोजिट सिलेंडर की क्या है खासियत

करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *