cold will increase in bihar soon

बिहार में जल्द बढ़ेगी ठंड, 13 शहरों का पारा हुआ डाउन

बिहार में मौसम अब कभी भी करवट ले सकती है। मौसम विभाग का कहना है की पूरे राज्य भर में उत्तर पछुआ हवा नहीं बल्कि अब उसकी जगह पुरवइया बह रही है। प्रदेश में कभी 2 डिग्री सेल्सियस पारा गिर जा रहा है तो कभी 2 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ जा रहा है।

वही ग्रामीण इलाकों में धुंध और कोहरे की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। शहरों में भी सुबह और रात में कोहरा दिख रहा है। लेकिन मौसम बिल्कुल साफ है वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा सकता है।

ठंड में हो सकती है बढ़ोतरी

जानकारी दे की प्रदेश के 13 शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, इसमें सिवान, वाल्मकीनगर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, गया, वैशाली, बेगूसराय, जमुई, खगरिया, भागलपुर, पूर्णिया और सबौर शामिल है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गया सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर में 20.6 डिग्री सेल्सियस है, जबकि बेगूसराय में 17.0 और नवादा में 17.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। पर पटना में सामान्य से एक डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।

Gaya recorded a minimum temperature of 15.2 °C and a maximum temperature of 31 °C.
गया का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

बह रही है पुरवइया हवा 

हवा का रुख बदलने से पूरे राज्य भर में ठंड का असर होने लगा है। उत्तर पछुआ हवा की जगह अब राज्य के कई इलाकों में पुरवइया बह रही है, जिसके वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। पछुआ हवा की वजह प्रदेश में लगातार शुष्क वातावरण देखने को मिल रहा था।

वही अब पुरवा हवा चलने से स्तिथि बदल गई रही है। जिसके वजह से बिहार के सभी जिलों में दिन का पारा 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 14 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

भारी पड़ सकती है लापरवाही

जानकरी दें कि मौसम में बदलाव होने के कारण सर्दी-खांसी और बुखार होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में मौसम के इस बदलते दौर में लोगों को अपनी तबीयत का भी ख्याल रखना बेहद ही जरूरी है।इस बदलते मौसम में रहन-सहन और खान-पान में बदलाव की सलाह दी जाती है।

डॉक्टर का कहना है कि मौसम के इस बदलते दौर में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिसके कारण से सर्दी-खांसी और जुकाम होना आम बात है। ऐसे में लोगों को अपने रहन-सहन और  खान-पान पर ध्यान देना चाहिए।

new batch for bpsc by perfection ias
प्रमोटेड कंटेंट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *