बेटी के चले जाने के बाद पर्यावरण के लिए किया खुद को समर्पित,जानिए बिहार के ग्रीनमैन को
आज हर कोई पेड़ लगाने की महत्वता को समझता है लेकिन कम ही ऐसे लोग होते हैं जो पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपन सहयोग देते हैं। कुछ ऐसे लोग हैं जो इसे बचाने की मुहिम भी चला रखी है। उन्ही से एक हैं पर्यावरण प्रेमी डॉ.सत्यप्रकाश। जानिए उनके बारे में।
गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के बरवा गांव निवासी डॉ. सत्य प्रकाश पौधा लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान चला रहे हैं। हालाँकि उनके इस पौधरोपण कार्य के पीछे एक बहुत ही मार्मिक कहानी छुपी हुई है। अपनी बेटी के निधन के बाद सत्य प्रकाश ने हिम्मत नहीं हारी।इन्होंने पर्यावरण बचाने में खुद को लगा दिया।
1 लाख से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं डॉ सत्य प्रकाश
खबरों की माने तो अब तक उन्होंने 1 लाख से ज्यादा पौधे लगाए हैं। पर्यावरण के प्रति गांव से लेकर शहर के लोगों को जागरूक करने में पिछले करीब 20 वर्षों से लगे हुए हैं। डॉ सत्य प्रकाश ग्रीनमैन, युवा पेड़ प्रेमी, पर्यावरण मित्र सहित कई उपनामों से मशहूर हैं।

पर्यावरण से लगाव इतना की बंजर जमीन को भी सत्य प्रकाश हरा भरा बना देते हैं। इनके लगाए पौधों से हथुआ प्रखंड सहित जिले के सबेया, बड़कागांव रोड, मीरगंज हथुआ मार्ग, ऊचकागांव, विजयीपुर, फुलवरिया, बैकुंठपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी हरियाली छा गई है।
उपहार के रूप में भेंट करते हैं पौधे
डॉ. सत्य प्रकाश द्वारा लगाए करीब एक लाख पौधे आज हरियाली के रूप में मिशाल कायम कर रही है। उत्सव से पहले पौधा लगाकर ही कार्य की शुरुआत करते हैं सत्य प्रकाश। इसके अलावे शादी उत्सव, जन्मोत्सव या महापुरुषों की पुण्य तिथि हो, डॉक्टर सत्यप्रकाश न्योता या उपहार के रूप में पौधा भेंट करते हैं।

शादियों में वर वधू का स्वागत पौधा देकर करने के लिए लोग इन्हे विशेष रूप से आमंत्रित करते हैं। इनसे प्रेरणा लेकर आस पास के लोग भी अब पौधरोपण कर अच्छे कामों की सुरुवात कर रहे हैं। कोई भी उत्सव हो लोग पहले पौधा लगाना नहीं भूलते हैं।
ग्रीनमैन के नाम से मशहूर
जानकारी के लिए बता दें की जिले के कुचायकोट प्रखंड के बीडीओ वैभव शुक्ल ने इनको ग्रीनमैन की उपाधि देकर सम्मानित किया है। इसके पूर्व इनको सरकारी व गैर सरकारी कई संस्थाएं सम्मानित भी कर चुकी हैं। आईबॉक ने भी इन्हे हाल ही में सम्मानित किया है।
कई सरकारी कार्यालयों के कैंपस में ने सैकड़ों पौधे लगाकर उसे ग्रीन कैंपस में बदलने का श्रेय भी इन्ही को जाता है। अपनी एकलौती बेटी के चले जाने के बाद इन्होने उसकी याद में हजारों पौधों को लगाया था। इसी काम की वजह से वे कई बार खबरों में रहे हैं।
सभी के लिए प्रेरणा
डॉ सत्य प्रकाश उर्फ़ ग्रीनमैन जिले के कई स्कूल, कॉलेज व संस्थाओं को हराभरा बनाने की जिम्मेवारी का निर्वहन ये बखूबी कर चुके हैं। आज के समय में ऐसे लोगो की काफी कमी है और हमें उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है ताकि हम भी अपने पर्यावरण को हराभरा रखने में सहयोग कर सके।
