Gold spewing land in discussion again

सोना उगलने वाली जमीन फिर से चर्चा में, अब खेत की खुदाई के दौरान मिली ये अनोखी चीज

बिहार में सोने के सिक्के निकलने के बाद बक्सर का गिरधर बरांव गांव एक बार फिर से चर्चा में हैं। 20 मार्च को जिस जमीन में एक महिला को सोने के तीन प्राचीन सिक्के मिले थे, वहां खुदाई के दौरान कुछ ऐसी चीजें मिली, जिसने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

पुरातत्व विभाग ने यहां 15 स्क्वायर मीटर के दायरे में खुदाई कराई। जहां 5 किलो का बेलनाकार का पत्थर और कुछ कंकड़ मिले। पुरातत्व विभाग के अधिकारी इसे महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए अपने साथ ले गए हैं। खेत पर अब भी पुलिस का पहरा है।

Police is still stationed around the farm
खेत के आसपास अब भी तैनात है पुलिस

सोने के सिक्के और पत्थर काफी प्राचीन

वहीं, सोनवर्षा ओपी पहुंचकर अधिकारियों ने तीनों सिक्कों को भी पुलिस से हैंडओवर ले लिया है। पुरातत्व अधिकारी डॉ. हर्ष रंजन कुमार ने बताया कि यहां मिले सोने के सिक्के और पत्थर काफी प्राचीन हैं।

a woman found three ancient gold coins in the field on March 20
20 मार्च को खेत में एक महिला को मिले थे सोने के तीन प्राचीन सिक्के

तीन-चार दिनों तक इसका अध्ययन कर अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद ही जांच की अगली दिशा तय होगी। पुरातत्व अधिकारी की मानें तो यहां से प्राचीन सभ्यता की कई अहम जानकारियां मिल सकती है।

पहले भी मिल चूका ऐसा पत्थर

खास बात यह है कि इस खेत में करीब 10 साल पहले भी 5 किलो ग्राम का बिल्कुल ऐसा ही एक और पत्थर मिल चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, खेत में काम करने के दौरान सुमेरु पाल को यह पत्थर मिला था, जिसे वह अनाज तौलने के लिए बाट के रूप में प्रयोग करता था

Cylindrical stone found from the field
खेत से मिला बेलनाकार पत्थर

सुमेरु पाल ने बताया कि इसी खेत में काम करने के दौरान कुदाल से मिट्टी हटाने पर बेलन आकर का पत्थर मिला था।

पत्थर सिंधु सभ्यता कालीन

पटना से पहुंचे अधिकारी डॉ. हर्ष रंजन ने ग्रामीणों से कहा कि अगर इस जमीन से आगे भी कुछ अजीबो गरीब चीज बरामद होती है तो उसे तुरंत प्रशासन को सौंप दें। माना जा रहा है कि यह पत्थर सिंधु सभ्यता कालीन है। इधर, क्षेत्रीय लोगों में यहां के प्राचीन इतिहास को जानने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

District administration team is continuously monitoring this place
जिला प्रशासन की टीम इस जगह की लगातार कर रही है निगरानी

जानकार बताते हैं कि केसठ में प्राचीन काल में चेरो खरवारों का काफी समृद्ध साम्राज्य था। सोने के सिक्के मिलने के बाद लोग इसे चेरो खरवारो के काल से भी जोड़ कर देख रहे थे। सिक्कों को इस वंश के चर्चित केशवा राज कालीन बताया जा रहा था। लेकिन अब सैंधव सभ्यता कालीन पत्थर मिलने से यहां की संस्कृति चेरो खरवार के शासन से भी बहुत पुरानी मानी जा रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *