New rates of petrol and diesel released

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) का भाव जारी कर दिया है। पेट्रोल-डीजल के रेट में पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से राहत जारी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने गुरुवार को नए रेट जारी कर दिए हैं। नए रेट के मुताबिक आज महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 90.41 रुपये है। वहीं पटना में पेट्रोल, कोलकाता (104.67), चेन्नई (101.40) और बेंगलुरु (100.58) से भी महंगा है।

petrol diesel prices today
पेट्रोल-डीजल के नए रेट

आइए जानते हैं कि कहां सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल बिक रहा है-

मुख्य शहरों में आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
अररिया 107.97 93.00
पटना 105.90 91.09
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
दिल्ली 95.41 86.67
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

स्रोत: आईओसी

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *