बिहार में इस दिन से शुरू होगी कड़ाके की ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

बिहार में अभी तो आसमान साफ नजर आ रहा है लेकिन सुबह शाम लोग हलकी ठंड का एहसास कर रहे हैं। अगले पांच दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद क्या रहेगा मौसम का हाल, जानिए।

बिहार में इस महीने से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह से राजधानी पटना के साथ साथ प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

बना रहेगा पछुआ हवा का प्रवाह

मौसम विभाग की माने तो पूरे राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह बना है। लेकिन पछुआ की गति (6 से 8 किमी प्रतिघंटा)कम होने के कारण फिलहाल तापमान में कोई खास गिरावट नहीं देखने को मिलेगी।

यही कारण कि प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। यानि मौसम वर्तमान के सामान ही होगा। न जैसा ठंड का एहसास होगा और न ही ज्यादा गर्मी का। अभी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के साथ सुबह और शाम में लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा।

Westerly air flow will remain
बना रहेगा पछुआ हवा का प्रवाह

दूसरे हफ्ते में होगी पारे में गिरावट

नवम्बर के दूसरे सप्ताह यानि पांच दिन क बाद पारे में गिरावट के आसार हैं। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30-32 व न्यूनतम 18-20 डिग्री रह सकता है। वहीँ बताते चले कि बुधवार को सबसे कम तापमान गया में 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.0 व अधिकतम 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री पूर्वी चंपारण व बेगूसराय में नॉट किया गया।

perfection ias ad
प्रमोटेड कंटेंट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *