SSC Exams Calendar

SSC ने 13 भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी किया Exam कैलेंडर, तैयारी करने वाले नोट कर लें तारीख

SSC Exams Calendar: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब जल्द ही सभी रुकी हुई परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी। केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग (SSC Exam 2022-23) ने नए साल के लिए परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। एसएससी ने 2022-23 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इसमें एसएससी ने एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत तमाम भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएससी द्वारा जारी कलैंडर के अनुसार, एसएससी की 2021 की तीन बड़ी भर्तियों (सीजीएल, एमटीएस और सीएचएसएल) का नोटिफिकेशन दिसंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच निकलेगा।

परीक्षाओं से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि लाखों युवा इन परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। बिहार के भी लाखों छात्र दिन रात इस परीक्षा की तैयारी करने में जुटे होते हैं। बिहार में राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया जैसे शहरों के हजारों छात्र इन परीक्षाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ssc exams preparation
SSC परीक्षा की तैयारी

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

1. SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 मई 2022 को जारी होगा। इसके लिए 9 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जाएगी।

2. एसएससी CGL-2021 का नोटिफिकेशन 23 दिसंबर 2021 को जारी होगा। इसके लिए 23 जनवरी 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे। सीजीएल टियर-1 की परीक्षा अप्रैल 2022 में होगा।

3. SSC-MTS (नॉन टेक्निकल) भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी होगा। 30 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2022 में टियर-1 की परीक्षा होगी।

4. SSC-CHSL (10+2) परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 01 फरवरी 2022 को जारी होगा। इस परीक्षा के लिए 7 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। एसएससी सीएचएसएल टियर-1 की परीक्षा मई 2022 में आयोजन किया जाएगा।

5. कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलेगा। इसके लिए 31 मार्च 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2023 में परीक्षा होगी।

6. स्टेनोग्राफर ग्रेड सी-डी भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 5 दिसंबर 2022 को और परीक्षा अप्रैल 2023 में होगी।

7. साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 29 अगस्त 2022 को आएगा और परीक्षा जनवरी 2023 में होगी।

8. जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 28 नवंबर 2022 को जारी होगा। आवेदन 27 दिसंबर 2022 तक लिए जाएंगे। टियर-1 परीक्षा मार्च 2023 में होगी।

9. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव (महिला, पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2023 को निकलेगा। आवेदन 12 फरवरी 2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा मई 2023 में होगी।

10. दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2022 को जारी होगा। इसके लिए आवेदन 13 सितंबर 2022 तक लिए जाएंगे। परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।

SSC Exam Calendar 2022-23
SSC Exam Calendar 2022-23

11. दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 11 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। परीक्षा फरवरी 2023 में होगी।

12. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का नोटिफिकेशन 4 जुलाई को जारी होगा। नवंबर में परीक्षा होगी।

13. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियर भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 17 मई को जारी होगा। 16 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। सितंबर में परीक्षा होगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *