विदेश नहीं बल्कि बिहार का है यह नजारा, शानदार ब्रिज पर लोगों की थम जाती है सांसें
क्या आप जानते हैं? बिहार में एक खूबसूरत ब्रिज है जहां जाकर हर किसी की आंखें खुली के खुली रह जाती हैं। हम बात कर रहे हैं बिहार के राजगीर में स्थित कांच से बना हुआ पुल।

जानकारी के लिए बता दें कि यहाँ घूमने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं। आपको भी इस पुल की सैर एक बार जरूर करनी चाहिए। चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी आपको बताते हैं साथ ही इसके कुछ खूबसूरत तस्वीरों से आपको रूबरू कराते हैं।

बिहार हमेसा से ही संस्कृति और परंपरा के लिए जाना जाता है। इतिहास पर नजर डालें तो बिहार भारत की सबसे समृद्ध और विकसित जगहों में से थी। बिहार की खूबसूरती की झलक आपको राजगीर में भी देखने को मिलेगी। राजगीर में बने कांच के पुल से आप बिहार की खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं।
यह टूरिस्ट प्लेस बेहद खूबसूरत है, लेकिन यहां जाने के लिए हिम्मत की जरूरत भी उतनी ही होगी। राजगीर के ग्लास ब्रिज से नीचे देखने पर हर किसी की सांसें थम जाती हैं। कई लगो लोग तो पहले ही घबरा जाते हैं और इस ब्रिज पर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं।

कांच से बने इस पुल से नीचे की ओर देखने पर ऊंचाई से ऐसा लगता है जैसे हम आसमान में हों और हमारे नीचे कुछ नहीं है। नीचे देखने पर ऐसा लगता है हम अब गिरने वाले हैं। ब्रिज से बाहर की ओर देखें तो प्रकृति के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं।
सायद ही आपको पता होगा कि राजगीर का ग्लास ब्रिज चीन के हांगझोऊ की तर्ज पर बनाया गया है। दुनिया में कुछ गिनी-चुनी जगहों पर ही इतने बड़े ग्लास के ब्रिज हैं। राजगीर का ग्लास ब्रिज भारत का दूसरा ग्लास ब्रिज है। बड़ी संख्या में यहाँ लोग इसका लुफ्त लेने आते हैं।

कांच का ये पुल 200 फीट की ऊंचाई पर है। इसकी चौड़ाई 6 फिट है। पुल बहुत मजबूती से बना है। इसीलिए कांच का पुल होने के बावजूद इस पुल पर 40 लोग एक साथ जा सकते हैं।
राजगीर का ब्रिज खूबसूरत जंगलों के बीच है, जहां जाकर आप 200 फीट की ऊंचाई से बिहार के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। यहाँ पर नेचर की सफारी का मजा भी लिया जा सकता है। साथ ही राजगीर जू में साइकिलिंग, जीप स्काई बुकिंग और वॉल क्लाइंबिंग के मजे भी आप ले सकते हैं।

खर्च की बात करें तो विदेशों की तरह खूबसूरत ये जगह घूमने के लिए आपको मात्र 200 रुपये खर्च करने होंगे। ग्लास ब्रिज जाने के लिए एंट्री फीस 50 रुपये है जबकि इस पुल पर घूमने के लिए आपको 150 रुपये चुकाने होंगे।
राजगीर ग्लास के ब्रिज के लिए आप Rajgirzoosafari.in पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। बिहार की राजधानी पटना से टैक्सी या बस के जरिए राजगीर पहुंच कर ग्लास ब्रिज की सैर कर सकते हैं।
