खुशखबरी: यूपीएससी सिविल सेवा में 5 साल बाद है इतनी अधिक सीटें, इस बार मत चूकना
सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए इस बार यूपीएससी बेहतरीन मौका लेकर आया है। पांच साल के बाद इतनी अधिक रिक्तियाें के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने सीटों की संख्या जारी कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार 20 श्रेणी में नियुक्ति के लिए कुल 1011 पद चिह्नित किए गए हैं। 2017 के बाद से एक हजार से कम सीटों पर ही अभ्यर्थियों का चयन हो रहा था। इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के लिए 180 सीटें निर्धारित हैं। 2012 से हर साल इतनी ही सीटें आइएएस के लिए निर्धारित की जा रही हैं।

आइपीएस के लिए 200 सीटें
भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के लिए 200 सीटें चिह्नित हैं। आइपीएस की 200 सीटें 2020 से हर साल जारी की जा रही है। वहीं, 2009 से 2019 तक हर साल आइपीएस की 150 सीटें ही निर्धारित थीं। भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) की सीटें इस साल 38 हैं। 2009 से अबतक 30 से 45 के बीच आइएफस की सीटें जारी होती रही हैं।

आइएएस, आइपीएस के बाद आइआरएमएस के लिए सबसे अधिक सीटें
कार्मिक मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए
इंडियन पीएंडटी अकाउंट्स एंड फाइनांस सर्विस (आइपीएंडटीएएफएस)के लिए 18,
इंडियन आडिट एंड अकाउंट सर्विस (आइएएंडएएस) के लिए 28,
इंडियन रेवन्यू सर्विस-कस्टम एंड इनडायरेक्ट टैक्सेस (आइआरएस-सीएंडआइटी) के लिए 44,

इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस (आइडीएएस) के लिए 24,
इंडियन रेवन्यू सर्विस-इनकम टैक्स (आइआरएस-आइटी) के लिए 129,
इंडियन पोस्टल सर्विस (आइपीओएस) के लिए 9,
इंडियन सिविल अकाउंट सर्विस (आइसीएएस) के लिए 10,
इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस (आइआरपीएफएस) के लिए 14 सीटें हैं।
इन सेवाओं के लिए होना है चयन

इसी तरह इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (आइडीईएस) के लिए 8, इंडियन इंफार्मेशन सर्विस (आइआइएस) के लिए 14, इंडियन ट्रेड सर्विस (आइटीएस) के लिए 6, इंडियन कारपोरेट ला सर्विस (आइसीएलएस) के लिए 12, आम्र्ड फोर्सेस हेडक्र्वाटर सिविल सर्विस (एएफएचक्यूसीएस) के लिए 52, दिल्ली, अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड, लक्ष्यद्वीप सिविल सर्विस (डीएएनआइसीएस) के लिए 30, दिल्ली, अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड, लक्षद्वीप पुलिस सर्विस (डीएएनआइपीएस) के लिए 39, पुडुचेरी सिविल सर्विस (पीओएनडीआइसीएस) के लिए 6 तथा इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (आइआरएमएस) के लिए 150 सीटें निर्धारित हैं।
सिविल सेवा परीक्षा के वर्ष और कुल सीटें

- 2005 – 457
- 2006 – 533
- 2007 – 734
- 2008 – 881
- 2009 – 989
- 2010 – 1043
- 2011 – 1011
- 2012 – 1091
- 2013 – 1228
- 2014 – 1364
- 2015 – 1164
- 2016 – 1209
- 2017 – 1058
- 2018 – 812
- 2019 – 927
- 2020 – 836
- 2021 – 712
- 2022 – 1011