वंदे भारत ट्रेन में अब स्लीपर भी, जल्द लॉन्च होगा वंदे भारत मेट्रो, सुविधाओं को ध्यान में रखकर हो रहा है काम

Araria News
Vande Bharat sleeper train
Vande Bharat sleeper train

देश की शान वंदे भारत ट्रेन में अगले साल मार्च तक स्लीपर कोच लगाने की तैयारी चल रही है। बता दें कि देश में अभी चेयरकार सुविधा वाली वंदे भारत चल रही है ऐसे में स्लीपर कोच जुड़ जाने से यात्रा और सुविधाजनक हो जायेगा।

आरामदायक यात्रा के लिए स्लीपर कोच जरूरी

स्लीपर कोच (Vande Bharat Train Sleeper Coach) को लेकर इसलिए विचार किया जा रहा क्योकि रेलवे की योजना अब राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर वंदे भारत ट्रेन को चलाने की है। ऐसे में यात्रियों को रात में आराम देने के लिए स्लीपर कोच देना जरूरी है।

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) के जनरल मैनेजर बीजी माल्या के अनुसार इसी फाइनेंशियल ईयर के दौरान वंदे का स्लीपर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही वंदे मेट्रो भी इसी फाइनेंशियल ईयर में लॉन्च की जा सकती है।

अभी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को बनाने पर काम चल रहा है और इसे मार्च 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही वंदे मेट्रो का भी प्रोडक्शन चल रहा है। 12 कोच की इस ट्रेन को छोटे रूट पर जनवरी से परिचालित किया जायेगा।

वंदे भारत नॉन एसी ट्रेन जल्द

इसके अलावे वंदे भारत का एक नॉन एसी ट्रेन वर्जन भी लॉन्च करने की योजना है। इस साल 31 अक्टूबर से पहले इसे लॉन्च कर दिया जायेगा। यह एक नॉन-एसी पुश-पुल ट्रेन होगी, जिसमें 22 कोच और इसके दोनों तरफ एक-एक लोकोमोटिव होगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे होगी

स्लीपर वंदे भारत ट्रैन का निर्माण दो कंपनियां मिलकर कर रही हैं। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और रूस का TMH ग्रुप शामिल है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे होगी। इसमें 16 कोच होंगे जिनमें 11 एसी3, चार एसी2 और एक एसी1 कोच शामिल होगा।

Share This Article