बिहार के बैंकों में कम हो रही महिला कर्मचारी, 3 साल में इतनी घटी महिला बैंककर्मियों की संख्या
बिहार में महिला बैंककर्मियों की संख्या में कमी आयी है। पिछले चार सालों में 2,93,142 महिला बैंककर्मियों की संख्या में कमी दर्ज की गयी है। एसएलबीसी के 31 मार्च, 2019 में विभिन्न बैंकों में महिला बैंककर्मियों की संख्या 12,98,441 थी, जो मार्च 2022 में यह संख्या 10,05,299 हो गयी।
इस तरह पिछले तीन साल में 2,93,142 महिला बैंककर्मियों की संख्या घटी है। वहीं, पटना जिले की बात करें, तो 31 मार्च, 2019 को महिला बैंककर्मियों की संख्या 1,47,380 थी, जो 31 मार्च, 2022 को इसकी संख्या 1,34,771 रही। इस तरह चार तीन में पटना जिले में 12,609 महिला बैंककर्मियों की संख्या घट गयी।
![There has been a decrease in the number of women bank workers in Bihar.](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/08/There-has-been-a-decrease-in-the-number-of-women-bank-workers-in-Bihar..png)
ऐसी है रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च, 2019 काे राज्य में सबसे अधिक 99,030 महिला कर्मी स्टेट बैंक में थीं। लेकिन, 31 मार्च, 2022 को यह रिकॉर्ड बैंक ऑफ इंडिया के नाम दर्ज हो गया। इस बैंक में अभी सबसे अधिक 43,220 महिला कर्मी हैं।
कोरोना काल में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। वैसे लोगों का मानना है कि बैंक सेक्टर में काम को लेकर आये बदलाव के कारण भी महिलाएं अब इस पेशे से दूर हो रही हैं।
31 मार्च 2022
सार्वजनिक बैंकों में महिला बैंक कर्मी 168914 प्राइवेट बैंकों में महिला बैंक कर्मी 289200 ग्रामीण बैंक में महिला बैंक कर्मी 157820 सार्वजनिक बैंक महिला कर्मी सबसे अधिक बैंक ऑफ इंडिया में 43220 सबसे कम पंजाब एंड सिंध बैंक में शून्य।
31 मार्च 2019
सार्वजनिक बैंकों में महिला बैंक कर्मी 229809 प्राइवेट बैंकों में महिला बैंक कर्मी 708173 ग्रामीण बैंक में महिला बैंक कर्मी 146745 सार्वजनिक बैंक महिला कर्मी सबसे अधिक स्टेट बैंक में 99030 सबसे कम यूनियन बैंक में 137.
![Bank of India currently has the highest number of 43,220 women employees](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/08/Bank-of-India-currently-has-the-highest-number-of-43220-women-employees.png)
सूबे में बैंक कर्मचारियों की संख्या (31 मार्च 2019)
कमजोर वर्ग 2522341
महिला 1298441
एससी 427362
एसटी 175865
अल्पसंख्यक 444347
दिव्यांग 2916
पटना जिले में कर्मचारियों की संख्या (31 मार्च 2022)
कमजोर वर्ग 3608555
महिला 1005299
एससी 456238
एसटी 204369
ओबीसी 1364751
अल्पसंख्यक 458654
दिव्यांग 3635
![bpsc classes](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/08/bpsc-classes.jpg)