बिहार में यहाँ मिली चार आँखों वाली ‘सकर माउथ कैटफिश’, वैज्ञानिकों ने कहा चिंता का विषय
अमेरिका में पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजाति की सकर माउथ कैटफिश बिहार के गोपालगंज के गंडक नदी में एक बार फिर देखने को मिली है। इस मछली के चार आंख है।
दरअसल सिधवलिया प्रखंड के डुमरिया गांव में मंगलवार को मछुआरों ने गंडक नदी में जाल लगाया था। जानकारी के लिए बता दें कि यह मछली पहले भी गोपालगंज में मिल चुकी है। अब एक बार फिर से इस मछली के मिलने से वैज्ञानिकों की चिंता और बढ़ गई है।
मछुआरों को मिली सकर माउथ कैटफिश
मछुआरों ने जब नदी से जाल को जब बाहर निकाला तो उसमें काफी संख्या में मछलियां प्राप्त हुई। इन्ही मछलियों में ‘सकर माउथ कैटफिश’ भी मिली। लोगों के लिए यह दुर्लभ मछली कौतूहल का विषय बन गई है।
![Sucker mouth catfish found by fishermen](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/11/2.webp)
अमेरिका के अमेजन नदी में यह मछली पायी जाती है। जानकारी की माने तोह मछली को मिलते ही मछुआरे ने पकड़ लिया और इसे एक नाद में डाल दिया। मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जोरो से वायरल हो रहा है।
नदियों के लिए खतरा
इस अजीबोगरीब मछली के मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने लगी। जानते हैं यह मछली नदियों के लिए खतरा कैसे है। दरअसल यह मांसाहारी मछली होती है जो छोटे जलीय जीवो का भक्षण करके नदी पर्यावरण तंत्र को बिगाड़ देती है।
गोपालगंज में यह मछली गंडक नदी में पहले भी देखी जा चुकी है। सदर प्रखंड के कटघरवा पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश सहनी ने जानकारी दी कि 4 महीने पूर्व भी सकर माउथ कैटफिश गंडक नदी में पाई गई थी।
![threat to rivers](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/11/threat-to-rivers.jpg)
चार आंख वाली मछली बिगाड़ सकती है संतुलन
मत्स्य विकास पदाधिकारी रोहित शर्मा का कहना है कि यह चार आंख और अजीबोगरीब बनावट की मछली परिस्थितिकी तंत्र का विनाश कर सकती है। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि हजारों किलोमीटर दूर अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाने वाली मछली बिहार में कैसे पहुंची।
![perfection ias ad](https://ararianews.com/wp-content/uploads/2022/10/perfection-ias-ad.jpg)