बिहार के इस लाल का हुआ IPL में एंट्री, रोहित शर्मा के कप्तानी में खेलते दिखेंगे
बिहार के इस लाल का हुआ IPL में एंट्री, रोहित शर्मा के कप्तानी में खेलते दिखेंगे- बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है । मौके मिलने पर बिहार के युवा ऐसा कारनामा कर के दिखते हैं जो अन्य लोगो के लिए काफी मुश्किल काम हो चाहे वह अभिनय का क्षेत्र हो या फिर स्पोर्ट्स का । बिहार के युवाओं की भागीदारी क्रिकेट में भी निरन्तर बढ़ रही है इसी क्रम में बिहार के एक और लाल को IPL के लिए चयनित किया गया है।
आने वाले समय में टीम इंडिया के मुख्य टीम में बिहार के कई युवा खेलते हुए नजर आएंगे, फिलहाल सीतामढ़ी के रहने वाले राकेश कुमार के पुत्र विपुल कुमार को IPL के लिए चयनित किया गया है। जल्द हीं वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
मुंबई के RCP ग्राउंड में (wipul in mumbai indians) को मुंबई इंडियंस के तरफ से चयन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया गया था जहाँ उन्होंने सफलता हासिल की है। विपुल ने बताया की, जल्द हीं वह मुंबई इंडियंस की ओर से IPL में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनके चयन होने से इलाके में हर्ष का माहौल बना हुआ है, सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने विपुल के गांव जाकर उनके परिजनों को बधाई दी एवं मिठाई खिलाई और उनकी खुशी में शामिल हुए।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि बिपुल एक किसान परिवार से है, उनके पिता राकेश कुमार किसानी कर अपना परिवार चलाते हैं। विपुल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सीतामढ़ी के सेंट जोसेफ स्कूल से की और इंटर की पढ़ाई लखनऊ से किया है, वर्तमान में विपुल ऑनर्स की तैयारी कर रहे हैं। विपुल के दादा लाल बाबू ठाकुर जो फुटबॉलर रह चुके हैं, वे रीगा की टीम में गोलकीपर रहते थे एवं जिला स्तर तक खेल चुके हैं। हालाँकि वह बिहार टीम में नहीं खेल पाए जिसका उन्हें मलाल है, लेकिन आज जब पोता विपुल का बिहार क्रिकेट टीम में चयन हुआ है तो वो काफी उत्साहित हैं।