BPSC 68th Topper: प्रियांगी बनी बीपीएससी टॉपर, टॉप 10 में 6 लड़कियों ने मारी बाजी

Araria News
BPSC 68th Topper Priyangi Mehta
BPSC 68th Topper: प्रियांगी बनी बीपीएससी टॉपर, टॉप 10 में 6 लड़कियों ने मारी बाजी

बिहार लोक सेवा आयोग ने 68 वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 15 जनवरी 2024 को प्रकाशित कर दिया है। BPSC की 68वीं परीक्षा में इंटरव्यू देने वाले कुल 867 कैंडिडेट्स में से अंतिम रूप से 322 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

इसी के साथ BPSC 68th Topper List 2024 सामने आ चूका है। पटना की प्रियांगी मेहता (Priyangi Mehta) बीपीएससी टॉपर बनी हैं। इस बार बीपीएससी के टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बाजी मारी है।

68वीं बीपीएससी टॉपर प्रियांगी मेहता

68वीं बीपीएससी टॉपर प्रियांगी मेहता बिहार की राजधानी पटना के संदलपुर की रहनेवाली हैं। उन्हें अपने पहले ही प्रयास में ये सफलता हासिल हुई है। फिलहाल प्रियांगी सोशल मीडिया से लेकर नेशनल मीडिया तक चर्चा का विषय बनी हुई है।

बीपीएससी परीक्षा में सफल होने के बाद प्रियांगी मेहता (Priyangi Mehta) का चयन राजस्व पदाधिकारी पद के लिए हुआ है। प्रियांगी के पिता मिथिलेश कुमार इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की रिपेयरिंग शॉप चलाते हैं और मां अर्चना देवी एक गृहणी हैं।

प्रियांगी का इरादा अभी और भी बड़ा

प्रियांगी ने स्कूलिंग सत्यम इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अरविंद महिला कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की है। प्रियंगी मेहता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक हैं।

तीन बहनों में सबसे बड़ी परिवार के सपोर्ट और अपनी मेहनत से प्रियांगी यहां तक पहुंची है। प्रियांगी का इरादा अभी और भी बड़ा है और वह आईएएस अधिकारी बनकर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

यूपीएससी की मुख्य परीक्षा भी पास कर चुकी है प्रियांगी

बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली प्रियंगी ने बताया कि उन्होंने यह सफलता सेल्फ स्टडी और अपने माता पिता के सहयोग व आशीर्वाद से पाई है।

बता दे की प्रियांगी मेहता (Priyangi Mehta) अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी की मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 उत्तीर्ण कर चुकी है। अब वो इसके साक्षात्कार की तैयारी कर रही हैं। हालाँकि साल 2022 में यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सकी थी।

प्रियंगी का कहना हैं कि – “सफलता पाने के लिए एकाग्रता बेहद जरूरी है। समय का सदुपयोग करते हुए स्वाध्याय कर कामयाब होना संभव है।”

यूपीएससी की तैयारी के पीछे भी प्रियंगी ने सेल्फ स्टडी को ही अपनी सफलता का मूलमंत्र मानती हैं। इनकी सफलता से पिता, मां अर्चना देवी, बी कॉम कर रही छोटी बहन अदिति मेहता एवं नीट की तैयारी कर रही बहन आस्था मेहता ने खुशी जताई है। पिता ने कहा कि – “मेरी तीन बेटियां ही हैं और तीनों पढ़ाई में अव्वल हैं।”

BPSC 68th Toppers List 2024

BPSC 68th Toppers List 2024
BPSC 68th Toppers List 2024

BPSC 68th Toppers List 2024 में कुल 6 लड़कियों ने बाजी मारी है:

  1. प्रियांगी मेहता
  2. अनुभव
  3. प्रेरणा सिंह
  4. अंजलि जोशी
  5. सौरव रंजन
  6. असीम खान
  7. अंजलि प्रभा
  8. अनुकृति मिश्रा
  9. आकाश कुमार
  10. मीमांसा

और पढ़े: राम मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें आई सामने, जल्द ख़त्म होगा भक्तों का इंतजार

और पढ़े:6 मामाओं ने भांजे की शादी में भरा 8 करोड़ का मायरा, 14 किलो चाँदी, 2 करोड़ नगद, 100 बीघा जमीन

Share This Article