बिहार नगर निकाय चुनाव के लिए मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी बने ब्रांड एम्बेसडर, करेंगे जागरूक
बिहार धरती से उभरे बिहारी सुपरस्टार इस बार नगर निकाय चुनाव में वोट डालने के लिए जागरूक करेंगे। अभिनेता मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी को राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव में ब्रांड एम्बेडसर मनोनीत किया है। जानिए।
दरअसल बिहार में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। बिहार में अगले महीने नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव दो चरणों मे 224 नगर निकायों में होना है।

बिहार नगर निकाय चुनाव
जानकारी के लिए बता दें कि पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को वोटिंग होगी और मतगणना 12 अक्टूबर को होगी। वहीं दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे और काउंटिंग 22 अक्टूबर को होगी।
चुनावों में आम लोगो को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कराने के लिए प्रयास शुरू हो गया है। बिहार की माटी के दो स्टार लाल नगर निकाय चुनाव में वोट डालने के लिए जागरूक करेंगे, दोनों को नगर निकाय चुनाव के लिए ब्रांड एम्बेडसर मनोनीत किया है।
मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी बने ब्रांड एम्बेसडर
मनोज वाजपेयी व पंकज त्रिपाठी मतदाताओं को निकाय चुनाव के तहत स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि चयनित करने के लिए जागरूक करते दिखेंगे। मनोज वाजपेयी के मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेशों का प्रसारण भी शुरू हो गया है।
खबर है कि जल्द ही पंकज त्रिपाठी भी मतदान के लिए आम मतदाताओं को प्रेरित करते नजर आएंगे। राज्य में दो चरणों में 224 सीटों पर नगर निकाय चुनाव कराए जाने की घोषणा की जा चुकी है।
10 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान
पहले चरण के 156 नगर निकायों के लिए मतदान 10 अक्टूबर को होना है और दूसरे चरण के 68 नगर निकायों के चुनाव को लेकर 20 अक्टूबर को मतदान होना है। वहीँ इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने सहित अन्य प्रक्रियाएं शुरू की जा चुकी हैं।
मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी की बात करें तो दोनों बिहार के रहने वाले हैं। बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुके मनोज वाजपेयी पश्चिम चंपारण के एक गांव के रहने वाले हैं। इतनी बड़ी हस्ती बनने के बाद भी वे बिहार से जुड़े रहते हैं।
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर हैं पंकज त्रिपाठी
वहीँ पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के रहने वाले हैं। वे बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। मिर्जापुर वन और मिर्जापुर टू में काम कर चुके पंकज त्रिपाठी ने खूब तारीफे बटोरी है।

उनके किरदार कालीन भैया का था। इस किरदार से पंकज को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। गैंग्स ऑफ वासेपुर के उनके किरदार कालीन भैया ने उन्हें घर-घर पॉपुलर किया।
