ministers richer than Bihar Chief Minister Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं उनके मंत्री, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रियों ने एक बार फिर से अपनी संपत्ति को सार्वजनिक कर दी है। कैबिनेट विभाग द्वारा शुक्रवार की देर रात जारी किए गए ब्यौरे के मुताबिक नीतीश कैबिनेट के कई मंत्री आभूषण और महंगी गाड़ियों के अलावा हथियारों के भी शौकीन हैं। कई मंत्रियों ने स्वयं को किसान बताया है, और खेती लायक जमीन का ब्यौरा भी दिया है। किसी मंत्री के पास आभूषण अधिक है, तो किसी के पास नकदी कम दिख रही है। वैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति का जो ब्यौरा सामने आया है, उसमें नीतीश कुमार से अधिक धनवान उनके बेटे निशांत हैं। मुख्यमंत्री की संपत्ति में एक सिलाई मशीन भी शामिल है। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की बात की जाए तो उनकी नकदी इस साल कम हो गई है जबकि उनकी जमीन की कीमत बढ़ गई है। साल भर के अंदर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद नकद के मामले में और नीचे चले गए हैं।

पिछले साल के विवरण में उन्होंने 56 हज़ार नकदी होने की बात कही थी, लेकिन यह नकदी घटकर अब केवल 10 हज़ार रह गई है। गाड़ियों में 4 की 4 गाड़ियां ही अभी हैं जिनमें बोलेरो, इंडिगो स्कॉर्पियो और इनोवा शामिल है। 3 लाख की उनकी एलआईसी की पॉलिसी है जो इस साल भी जारी है। सोना के जेवरात भी उनके नहीं बढ़े हैं। अपने पास भी खुद 50 ग्राम सोना रखते हैं, तो पत्नी के पास भी पिछले साल की तरह केवल 400 ग्राम सोना पड़ा हुआ है। तारकिशोर प्रसाद के पास की जमीन की कीमत 2 करोड़ से अधिक की आंकी गई है। खेती के अलावा उप मुख्यमंत्री का कमर्शियल प्लॉट भी है जो कटिहार में है।

tarkishore prasad property
उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

मुख्यमंत्री के पास 16 लाख की चल संपत्ति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 16 लाख 51 हजार की चल और 58 लाख 85 हजार की अचल संपत्ति है। चल संपत्ति में नकद 29 हजार, बैंक में 42 हजार और 94 हजार 600 की ज्वेलरी भी है। चार गाय और उनके नौ बाछा-बाछी हैं, जिनकी कीमत एक लाख 45 हजार है। 11 लाख 32 हजार की कार है।

nitish kumar earnings
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

वहीं सीएम की अचल संपत्ति में दिल्ली के द्वारका में फ्लैट है, जिसकी कीमत खरीदते समय 13.78 लाख थी, जिसकी बाजार कीमत अभी बढ़कर 58 लाख 85 हजार हो गई है। उनके पुत्र निशांत के पास एक करोड़ 63 लाख की चल और एक करोड़ 98 लाख की अचल संपत्ति है। इनमें 99 लाख की फिक्स्ड डिपोजिट है। 28 लाख पीपीएफ में जमा है। निशांत की माता से भी संपत्ति उन्हें मिली है, जो सरकारी स्कूल शिक्षिका थीं।

उप मुख्यमंत्री रेणु देवी गहनों की शौकीन

दूसरी उपमुख्यमंत्री रेणु देवी की अगर बात की जाए तो वे सोने चांदी की शौकीन हैं। उनके पास 510 ग्राम सोना और 1 किलो 950 ग्राम चांदी के आभूषण है। उनके एक बैंक खाते में साढ़े चार लाख जमा है जबकि चार अलग-अलग बैंक खातों में 13 लाख से अधिक जमा है।

renu devi earnings
उप मुख्यमंत्री रेणु देवी

रेणु देवी ने 3 लाख 80 हज़ार कर्ज दिए हैं, जबकि खुद भी बैंक से 5 लाख 22 हज़ार कर्ज लिया हुआ है। उनके पास स्कॉर्पियो गाड़ी है। बेतिया में 1 एकड़ और और फुलवारी शरीफ के मोहम्मदपुर कोरजी में 8.9 डिसमिल कृषि योग्य भूमि है। कोलकाता में 1800 फीट के मकान में उनकी उनके पति की हिस्सेदारी है।

एक करोड़ के कर्जदार हैं शाहनवाज

shahnawaz hussain earnings
उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन पर एक करोड़ से अधिक का कर्ज है। ये कर्ज उन्होंने ग्रेटर नोएडा में केनरा बैंक और एक फाइनेंस कंपनी से लिए हैं। उनके पास नोएडा में डेढ़ करोड़ा का एक फ्लैट और गाजियाबाद में दो करोड़ का दूसरा फ्लैट है। सुपौल में 20 लाख रुपए की विरासती संपत्ति है। वे 23 लाख की अचल संपत्ति के भी हकदार हैं।

मंगल पांडेय के बैंक के बचत खाता में 1.40 करोड़ जमा

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बैंक के बचत खाता में 1.40 करोड़ रुपये जमा है, जबकि उनकी पत्नी के बैंक खाते में 45 लाख 80 हजार रुपये जमा है। इसके अतिरिक्त श्री पांडेय के पास नकदी 39 हजार रुपये तो उनकी पत्नी के पास 43, 500 रुपये है। उनके पास 215 ग्राम सोने के आभूषण तो उनकी पत्नी के पास 610 ग्राम सोने के आभूषण है। इन दोनों के पास मौजूद सोने की कीमत करीब 23 लाख रुपये है।

mangal pandey earnings
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय

पांडेय के पास एक टाटा सफारी गाड़ी है और एक राइफल भी है। मंत्री के पास कुल 1 करोड़ 54 लाख 59 हजार 399 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास कुल 81 लाख 25 हजार 525 रुपये की संपत्ति है। इसके अतिरिक्त 90 लाख का एक फ्लैट भी उन्होंने अपनी पत्नी के नाम दिल्ली के द्वारिका में खरीद रखा है।

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के पास कुल संपत्ति 35 लाख

शिक्षा मंत्री अगर विजय चौधरी की संपत्ति का आकलन किया जाए तो उनके गांव में 6 बीघा 12 कट्ठा कृषि योग्य भूमि है। शिक्षा मंत्री के वार्षिक आमदनी 8 लाख 55 हज़ार 703 रुपया है। शिक्षा मंत्री की आय का मुख्य स्रोत वेतन और बैंक में जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज है।

vijay chaudhary earnings
शिक्षा मंत्री विजय चौधरी

शिक्षा मंत्री की पत्नी को हाउस रेंट और बैंक में जमा पैसों से ब्याज के रूप में आमदनी होती है। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी की कुल संपत्ति 35 लाख 19 हज़ार 502 रुपये है। नगद के रूप में शिक्षा मंत्री के पास केवल 5 हज़ार रुपये है जबकि उनकी पत्नी के पास 1 लाख कैश है। उनके नाम पर बैंक में 20 लाख रुपये जमा है। एक ऑल्टो कार और पटना में एक फ्लैट भी है।

मुकेश सहनी के पास एक करोड़ 31 लाख की चल संपत्ति

mukesh sahni earnings
पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी

पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी के पास एक करोड़ 31 लाख की चल संपत्ति और आठ करोड़ 34 लाख की अचल संपत्ति है। साथ ही इन पर एक करोड़ दस लाख का बैंक लोन भी है। मुंबई में इनका कॉमर्शियल भवन है, जिसकी अभी बाजार कीमत छह करोड़ 22 लाख है। मुंबई में एक प्लैट भी है। मंत्री की पत्नी के पास 51 लाख की चल और एक करोड़ 37 लाख की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 14.50 लाख के गहने हैं।

30 एकड़ जमीन की मालकिन हैं शीला

sheela kumari earnings
परिवहन मंत्री शीला कुमारी

परिवहन मंत्री शीला कुमारी के पास नकदी 45 हजार है। बैंकों में तीन लाख 43 हजार से अधिक जमा है। दूसरे बचत खातों में साढ़े चार लाख जमा है। मंत्री के पास 16 लाख का गहना है। पति-पत्नी को मिलाकर मंत्री के पास 30 एकड़ खेती योग्य जमीन है, जिसकी कीमत पौने तीन करोड़ है। जबकि गैर कृषि योग्य जमीन की कीमत लगभग दो करोड़ की है। एक करोड़ से अधिक कीमत का व्यवसायिक मकान है।

बचत करने में काफी भरोसा जताते है अशोक चौधरी

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी बचत करने में काफी भरोसा जताते रहे हैं। यही कारण है कि मंत्री के बैंक खाते और वित्तीय संस्थानों में तकरीबन 82 लाख रुपए जमा है। पत्नी के नाम पर एक 31. 87 लाख रुपए जमा है।

ashok chaudhary earnings
भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी

राज्य सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने संपत्ति में पूरा निवेश किया है। इनकी मुंबई में भी संपत्ति है। मंत्री मुकेश सहनी के पास नगद अगर 42 हज़ार 200 रुपये है, तो बैंक खाते में 8.57 लाख रुपए जमा है। वित्तीय संस्थाओं में इन्होंने 1.12 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है।

5 बैंकों के कर्जदार जयंत राज

jayant raj earnings
ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज

बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज ने जो संपत्ति का ब्यौरा दिया है उसके अनुसार 5 बैंकों के कर्जदार हैं। खाद्य एवं उपभोक्ता सरक्षण मंत्री लेसी सिंह की बात करें तो मंत्री की संपत्ति में 12 बोर की बंदूक भी शामिल है। उनके पास 1 लाख 74 हज़ार रुपये और उनके बेटे आयुष के पास 4 लाख 95 हज़ार 790 रुपये नकद है। लेसी सिंह के ऊपर 53 लाख 78 हज़ार की देनदारी भी है।

मंत्रियों के पत्नियों के पास भी पैसा

श्रम संसाधन एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री जीवेश मिश्रा के पास 1 लाख 10 हज़ार नकद और बैंक में 2 लाख 93 हज़ार जमा है। उनकी पत्नी के पास बैंक में 25 हज़ार व 800 और बैंक में 17 लाख 19 हज़ार जमा है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के पास केवल 24,000 नकद है, जबकि पत्नी के पास 40,000 नकद है। पत्नी के नाम पर 1 लाख 98 हज़ार जमा है। बता दें कि अभी और भी कई मंत्रियों ने अपना ब्योरा नहीं सौपा है और आगामी कुछ दिनों जरूर सौंप देने की उम्मीद है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *