Nepal Released Water Caused Badh In Noona River In Araria

नेपाल ने भारी मात्रा में छोड़ा पानी, नूना नदी में बाढ़ से अररिया के कई इलाके हुए जलमग्न

नेपाल में तेज बारिश होने व जल अधिग्रहण क्षेत्र से पानी छोड़े जाने से बिहार में बाढ़ के संकट अब गहराने लगे हैं। बिहार के अररिया जिले में बहने वाली नूना नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो गयी। नेपाल से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है जिससे नूना नदी में बाढ़ की स्थिति बन गयी है। नदी का पानी रिहाइशी इलाके में प्रवेश कर गया है। जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो चुका है।

नेपाल ने छोड़ा भारी मात्रा में पानी

नेपाल ने अपने क्षेत्र से भारी मात्रा में पानी छोड़कर बिहार की मुसीबत बढ़ा दी है। सुपौल व अररिया में बाढ़ आफत बनकर प्रवेश कर चुकी है। अररिया के नूना नदी में अचानक पानी बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति बन गयी। नदी में जबरदस्त उफान देखा जा रहा है।

Nepal released huge amount of water
नेपाल ने छोड़ा भारी मात्रा में पानी

कई इलाके में घुसा बाढ़ का पानी

बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ का पानी कई इलाके में घुस चुका है। देखते ही देखते कई गांवों में पानी कई फीट तक घुस गया। वहीं कई जगहों पर मुख्य मार्ग पर पानी आर-पार बहने से आवागमन बंद हो चुका है। लोग किसी तरह खुद की रक्षा कर रहे हैं।

आंगन में भी प्रवेश कर चुका पानी

नूना नदी में बाढ़ आने से इलाके के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अचानक बाढ़ के आगमन से लोग अपने सामानों को सुरक्षित करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। कई टोलों के निचले भागों में बसे लोगों के आंगन में भी पानी प्रवेश कर चुका है।

बाढ़ से पिछले साल भी तबाही

लोग अपने भोजन-पानी के सामग्री को जमा करने व सुरक्षित करने में जुट गये हैं। aapko बता दें कि नूना नदी में पिछले साल भी बाढ़ ने दस्तक दी। नदी में आई बाढ़ से कई गांवों में तबाही मची थी। सिकटी का प्राथमिक विद्यालय दहगामा ईदगाह भी बाढ़ की भेंट चढ़ गया था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *