Pakistan world record will be broken in Bihar

बिहार में टूटेगा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड, एक साथ लहराया जाएगा एक लाख से अधिक तिरंगा

बिहार के भोजपुर के जगदीशपुर स्थित दुलौर मैदान पर 23 अप्रैल को होने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में झंडा लेकर हाथ में लहराने का विश्व रिकॉर्ड बनेगा। भाजपा नेताओं का दावा है कि करीब 57 हजार पाकिस्तानी झंडा एक साथ लहराने का वर्ष 2014 का विश्व रिकॉर्ड 8 साल बाद एक लाख से अधिक हिंदुस्तानी झंडे के लहराने से टूटेगा। इस ऐतिहासिक क्षण को दर्ज करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम जगदीशपुर पहुंच चुकी है।

एक साथ झंडा लहराने का विश्व रिकॉर्ड वर्तमान में पाकिस्तान के नाम है। एक मार्च, 2014 को पंजाब यूथ फेस्टिवल के मौके पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित लाहौर नेशनल हॉकी स्टेडियम में एक साथ 56,618 झंडे लहराये गये थे, जो कि विश्व रिकॉर्ड है। जगदीशपुर में इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए डेढ़ लाख से अधिक तिरंगे की व्यवस्था कर रखी गयी है।

56,618 flags were hoisted simultaneously at the Lahore National Hockey Stadium in Punjab province of Pakistan.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित लाहौर नेशनल हॉकी स्टेडियम में एक साथ 56,618 झंडे लहराये गये थे

असम से आये तिरंगा व स्थानीय बांस से तैयार हुए झंडे

मंच पर सिर्फ तिरंगा दिखेगा। दोपहर 12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उपस्थित सभी लोग राष्ट्रगान गायेंगे। साथ ही एक साथ तिरंगा लहराया जायेगा। वीर कुंवर सिंह की पहचान के तौर पर आरा में प्रवेश करते हुए 21 फुट की एक कांसे की तलवार भी प्रतीक के तौर पर लगायी गयी है।

Flags made from tricolor and local bamboo from Assam
असम से आये तिरंगा व स्थानीय बांस से तैयार हुए झंडे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि तिरंगा महोत्सव के लिए तिरंगा असम से लाये गये हैं। स्थानीय बांस से झंडाें को तैयार किया गया है।

1.50 लाख से अधिक लोगों को गेट पर मिलेगा तिरंगा

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रहे इस समारोह को रिकॉर्ड करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 1400 वोलेंटियरों की टीम जगदीशपुर में कैंप कर रही है। व्यवस्था इस तरह हो रही है कि मैदान में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति का डेटा रिकॉर्ड हो जाये।

More than 1.50 lakh people will get the tricolor at the gate
1.50 लाख से अधिक लोगों को गेट पर मिलेगा तिरंगा

इसके लिए 50 एंट्री गेट तैयार किये गये हैं। हर गेट पर आयोजन समिति और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि प्रवेश करने वाले व्यक्ति को तिरंगा झंडा के साथ एक बैंड प्रदान करेंगे। हर गेट से करीब तीन हजार व्यक्तियों का प्रवेश सुनिश्चित होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *