Neesha hoisted the tricolor on the highest peak of 18 thousand feet

बिहार की बेटी ने माउंट एवरेस्ट की 18 हजार फ़ीट की ऊँची चोटी पर फहराया तिरंगा

हौसले बुलंद हो तो किसी भी बाधा और मुश्किलों का सामना किया जा सकता है। इसी को साबित किया है बिहार के जमुई की एक बेटी ने। अनीशा माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप की 18 हजार फीट की ऊंचाई 13 दिनों में कंप्लीट की। जानिए उनके सफर को।

बिहार में एक बेटी पर्वतारोहण के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम करने का कारनामा किया है। शहर के बिहारी मोहल्ले की रहने वाली अनीशा दुबे इस बार माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर 18 हजार की चोटी पर चढ़ाई की।

Neesha Dubey climbed the base camp of Mount Everest
निशा दुबे माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर चढ़ाई की

माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी पर है नजर

जानकारी के लिए बता दें कि 24 साल की अनीशा बचपन से ही पेंटिंग के साथ पर्वतारोहण का शौक रखती है। वो लक्ष्य माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी पर देश की शान तिरंगा लहरा कर बिहार का नाम रौशन करना चाहती है।

28 सितंबर को उसने तिरंगा लहरा कर सफलता हासिल की। खबरों की माने तो अगले महीनों में अनीशा अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो की 19 हजार ऊंची चोटी पर चढ़ाई करेगी जो दुनिया का चौथा सबसे ऊंची चोटी है।

जमुई लौटने के बाद हुआ भव्य स्वागत

माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप की चोटी को फतह करने के बाद जमुई लौटने के बाद स्टेशन पर अनीशा का जिले के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। घर लौटने पर अनीशा ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद बिना कुछ खाए चढ़ाई करने में काफी मुश्किलों का सामना हुआ।

वे अपने साहस और हिम्मत के बल पर इस मुकाम को हासिल करने में कामयाब रही। उसकी इच्छा है कि वह माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहरा कर बिहार का नाम रोशन करें जिसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रही है।

माउंट पतालसू की 14 हजार फीट की चोटी को कर चुकी है फतह

दो साल की उम्र में ही अनीशा ने अपने पिता को खो दिया था। माँ ने अकेले ही उसका लालन पालन किया। बचपन से ही पेंटिंग की शौक रखने वाली अनीशा कई पुरस्कार भीजित चुकी है।

Has conquered the peak of 14 thousand feet of Mount Patalsu
माउंट पतालसू की 14 हजार फीट की चोटी को कर चुकी है फतह

मां का आशीर्वाद और बेटी को बढ़ाने की चाहत इस पर्वतारोही को कभी रोका नहीं बल्कि हौसला और हिम्मत देने का काम किया। आज वह इस क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है। नीशा हिमाचल प्रदेश के माउंट पतालसू की 14 हजार फीट की चोटी के ऊंचाई पर तिरंगा फहरा चुकी है।

new batches for bpsc
प्रमोटेड कंटेंट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *